खबर शहर , Agra News: पथवारी मंदिर में मूर्ति टूटने से रोष, पुलिस ने लगवाई नई मूर्ति – INA

फतेहाबाद। थाना क्षेत्र के गढ़ी सावराय स्थित सार्वजनिक मंदिर में पथवारी माता की मूर्ति लगी हुई थी। बुधवार रात किसी तरह मूर्ति टूट गई। बृहस्पतिवार सुबह गांव की शिवानी पूजा करने मंदिर पहुंची, तो मूर्ति टूटी हुई पड़ी देखी। उसने परिजन और ग्रामीणों को जानकारी दी। कुछ ही देर में मंदिर पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।
जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से टूटी मूर्ति को यमुना नदी में विसर्जित कराया। इसके बाद नई मूर्ति मंगवाकर विधि-विधान के साथ स्थापित कराई गई। पुलिस के अनुसार मंदिर के आसपास बड़ी संख्या में बंदरों का आवागमन रहता है। मंदिर का गेट खुला हुआ था। ऐसे में बंदर के कारण मूर्ति गिरकर टूटने की संभावना है।