खबर शहर , Agra News: कैंटर से टकराई बाइक, युवक घायल – INA

पिनाहट। थाना पिनाहट क्षेत्र के क्यौरी गांव के पास बृहस्पतिवार शाम सड़क किनारे खड़े कैंटर से बाइक टकराने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस से घायल को सीएचसी पिनाहट ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे आगरा रेफर कर दिया।
फतेहाबाद क्षेत्र के मीठापुरा गांव निवासी दौजी राम (20) बृहस्पतिवार शाम बाइक से अपनी ससुराल नदगवां से घर लौट रहा था। क्यौरी गांव के पास सड़क किनारे एक कैंटर खड़ा था। बाइक अनियंत्रित होकर कैंटर से जा टकराई। दौजीराम गंभीर रूप से घायल हो गया।