खबर शहर , UP: एडीए से मानचित्र स्वीकृत कराने के नाम पर धोखाधड़ी, अधिवक्ता से हड़प लिए रुपये; दंपती के खिलाफ एफआईआर – INA

आगरा में एडीए से मानचित्र स्वीकृत कराने के नाम पर एक अधिवक्ता से 57,600 रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। आरोप प्रॉपर्टी डीलर और उसकी पत्नी पर है। पुलिस आयुक्त से शिकायत के बाद न्यू आगरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।


राहुल विहार, दयालबाग निवासी अधिवक्ता नितिन अग्रवाल ने बताया कि उन्हें एक मकान का एडीए से मानचित्र स्वीकृत कराना था। उनका संपर्क कबीर नगर निवासी नितिन सक्सेना और उसकी पत्नी दीप्ति सक्सेना से हुआ। नितिन ने खुद को प्राॅपर्टी डीलर बताया। जुलाई 2025 में पति-पत्नी घर आए। उन्होंने आश्वासन दिया कि एडीए से मानचित्र स्वीकृत करा देंगे। उसने इस काम के लिए 57,600 रुपये का खर्च बताया।

उन्होंने रकम नितिन और उसकी पत्नी के खाते में ट्रांसफर कर दी। मगर नवंबर 2025 तक कोई काम नहीं हुआ। पूछने पर टालमटोल करते रहे। शक होने पर रकम वापस मांगी तो धमकी दी जा रही है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि मामला रुपयों के लेन-देन का है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button