Sport : IND VS SL: श्रीलंका दौरे पर शुभमन गिल के निशाने पर 3 माइलस्टोन, जिसे हासिल कर एलीट लिस्ट में शामिल होंगे कप्तान #INA

IND VS SL: क्रिकेट फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि अब भारत-श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होने में 24 घंटे का समय ही बचा है. दोनों टीमें इस सीरीज में बाजी मारने की तैयारी कर रही हैं. 15 अगस्त से सीरीज का पहला मुकाबला गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसपर सभी की नजरें टिकी होंगी. श्रीलंका के साथ खेली जाने वाली 2 मैचों की ये टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भारतीय टीम के लिए काफी अहम होने वाली है. वहीं, भारतीय कप्तान शुभमन गिल के पास भी इस सीरीज में 3 बड़े माइलस्टोन हासिल करने का मौका है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि आखिर वो 3 बड़े माइलस्टोन कौन-कौन से हैं.
31 रन बनाते ही शुभमन गिल पूरे करेंगे 3000 टेस्ट रन
भारतीय कप्तान शुभमन गिल के पास श्रीलंका दौरे पर 3000 टेस्ट रन पूरे करने का बेहतरीन मौका है. गिल ने अब तक 41 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 74 पारियों में उन्होंने 44.31 के औसत से 2969 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 11 शतक लगाए हैं और 8 अर्धशतक लगाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 333 चौके और 47 छक्के निकले हैं. ऐसे में अब श्रीलंका दौरे पर सिर्फ 31 रन बनाते ही गिल अपने 3000 टेस्ट रन पूरे कर लेंगे. वह भारत के लिए ऐसा करने वाले 28वें खिलाड़ी बन जाएंगे.
Leading from the front in the ultimate format!⚡
With 5 wins under his belt, Captain Gill is ready . build on his Test record as #TeamIndia takes on Sri Lanka in the upcoming 2-Match Test Series!🔥
Watch #SLvIND LIVE starting 15th August, 9 AM onwards, on Sony Sports Network… pic.twitter.com/IaFjFgCc8I
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) August 13, 2026
जो रूट को पछाड़ नंबर-1 बनने का भी है मौका
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल के पास श्रीलंका में इंग्लिश दिग्गज जो रूट को पीछे छोड़ने का मौका है. यदि शुभमन इस दौरे पर 159 रन बना लेते हैं, तो वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. शुभमन ने अब तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस संस्करण में 8 मैच खेले हैं, जिसकी 14 पारियों में 79.16 के औसत से 950 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक और 1 अर्धशतक भी निकला है.
मौजूदा समय में WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड जो रूट के नाम पर दर्ज है. रूट ने इस संस्करण में 13 मैच खेले हैं, जिसकी 25 पारियों में 48.17 के औसत से 1108 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने भी 5 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं. उनका हाईएस्ट स्कोर 160 रनों का रहा है.
𝙄𝙣𝙙𝙚𝙥𝙚𝙣𝙙𝙚𝙣𝙘𝙚 𝘿𝙖𝙮 𝙥𝙖𝙧 𝙏𝙚𝙖𝙢 𝙄𝙣𝙙𝙞𝙖 𝙞𝙣 𝙂𝙖𝙡𝙡𝙚 𝙖𝙪𝙧 𝙀𝙭𝙩𝙧𝙖𝙖𝙖 𝙄𝙣𝙣𝙞𝙣𝙜𝙨 𝙥𝙖𝙧 𝙅𝙞𝙣𝙠𝙨.
Ho gaya na, Test Cricket ka beautiful game aur bhi beautiful?
Watch #SLvIND 1st Test, starting 15th August, 9 AM onwards, on Sony Sports Network… pic.twitter.com/9A8cqjEWto
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) August 13, 2026
विराट-सहवाग की एलीट लिस्ट में शामिल होने का मौका
श्रीलंका के साथ गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय पहला टेस्ट मैच खेलेगी, जिसकी शुरुआत 15 अगस्त से होने वाली है. इस दौरे पर अगर शुभमन गिल शतक लगाने में कामयाब हो जाते हैं, तो वह भारत के लिए श्रीलंका की सरजमीं पर शतक लगाने वाले महज तीसरे भारतीय कप्तान बन जाएंगे. इससे पहले ये कारनामा पूर्व भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली ने ही किया है.
आपको बता दें, भारत ने श्रीलंका की सरजमीं पर पहला टेस्ट मैच 1985 में खेला था और तब से अब तक 7 भारतीय कप्तान वहां कप्तानी कर चुके हैं. मगर, शतक सिर्फ सचिन और विराट के बल्ले से ही आया है.
ये भी पढ़ें: IND vs SL: गॉल टेस्ट में कितने लेफ्ट आर्म बॉलर के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कोच के बयान से मिला संकेत
IND VS SL: श्रीलंका दौरे पर शुभमन गिल के निशाने पर 3 माइलस्टोन, जिसे हासिल कर एलीट लिस्ट में शामिल होंगे कप्तान
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,