Crime- Panchkula: बेटे का दोस्त बन घर में घुसा, 10 लाख का सोना किया चोरी; पुलिस ने टिहरी गढ़वाल से किया गिरफ्तार -#INA

पंचकूला सेक्टर-4 में ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले बेटे का दोस्त बनकर एक महिला के घर में घुसकर करीब 10 लाख रुपये का सोना चोरी करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच-1 ने गिरफ्तार कर लिया है। 

आरोपी ने शादी के लिए डिजाइन देखने के बहाने महिला से सोने की चूड़ियां मांगी थीं और मौका मिलते ही छह चूड़ियां लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल से गिरफ्तार कर चोरी किया गया सोना और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद कर ली है।

आरोपी की पहचान कैथल निवासी राजेश कुमार उर्फ रिंकू (40) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई छह चूड़ियों में से तीन चूड़ियां बरामद कर ली हैं। बाकी तीन चूड़ियों को आरोपी ने गलाकर सोने की डली बना दी थी, जिसे भी बरामद कर लिया गया है। बरामद सोने की कुल कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। वारदात में इस्तेमाल की गई वरना कार भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है।

Credit By Amar Ujala

Back to top button