खबर शहर , Maa Tujhe Pranam: हर हाथ में तिरंगा, हर जुबां पर भारत माता के जयकारे; ‘मां तुझे प्रणाम’ में दिखा देशप्रेम – INA

हर हाथ में तिरंगा और जुबां पर मां भारती के जयकारे। आगरा में जोश और देशप्रेम से लबरेज युवाओं ने शुक्रवार को एमजी रोड पर तिंरगा वाहन रैली से अमर उजाला के देशभक्ति अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ की एक और कड़ी को जोड़ा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम से शहीदों को याद करने का संदेश देते हुए एमजी रोड होते हुए यात्रा निकाली गई। इसमें वाहन चलाकर 15 अगस्त की सुबह 10 बजे राष्ट्रगान के सम्मान में रुकने का संदेश दिया गया।
एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम से वाहन रैली निकाली गई, जो प्रतापपुरा, साईं का तकिया, कलेक्ट्रेट, सुभाष पार्क, राजामंडी, हरीपर्वत चौराहा, सूरसदन तिराहे से होते हुए कॉसमॉस माल, संजय प्लेस पर समाप्त हुई। इस दौरान हर घर तिरंगा फहराने का भी आह्वान किया।
एमजी रोड पर गूंजते रहे जयकारे
तिरंगा वाहन रैली में एमजी रोड पर वंदे मातरम और भारत माता के जयकारे गूंजते रहे। तिरंगों से पटे एमजी रोड पर हर कोई देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
तिरंगा यात्रा के समापन पर कॉसमॉस माल में स्कूल के बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया। गणेश वंदना के साथ इस कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसके बाद देशभक्त के गीतों पर बच्चों ने प्रस्तुतियां दीं।
वाहन रैली सुबह 7:30 बजे से एकलव्य स्टेडियम से शुरू हुई, जो एमजी रोड होते हुए संजय प्लेस स्थित अशोक कॉसमॉस मॉल पहुंची। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जीजी स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल के अध्यक्ष कुमार गुप्ता और विशिष्ट अतिथि राम मोहन कपूर रहे।
प्रस्तुतकर्ता-
अमर उजाला एवं जीजी स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल
प्रायोजक
साइंटिफिक मेट्रोपोलिस पैथोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड
सह-प्रायोजक
डॉ. एमपीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, आगरा फुटवियर मैन्युफैक्चरर्स एंड एक्सपोर्टर्स चैंबर (एफमेक), तपन ग्रुप, मोशन एकेडमी, स्टोनमैन क्राफ्ट्स, बालाजी प्रॉपर्टीज आर्केड, एथनिक ऑरा बाय आवी,
सहयोगी संस्थाएं-
प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, शिवालिक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, कर्नल्स ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल, होली लाइट पब्लिक स्कूल, बीडी कॉन्वेंट सीनियर, सेकेंडरी स्कूल ऑल सैंट्स स्कूल, आगरा पायल प्राइवेट लिमिटेड (ब्रज मोहन रैपुरिया), बचपन प्ले स्कूल एंड एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल, प्रभात ज्वेलर्स, केक एंड मोर (कमल छाबड़िया), ओरियन ग्लोबल स्कूल (मनोज गोयल), स्लीन इंडिया विज प्राइवेट लिमिटेड, जिम कॉर्बेट पब्लिक स्कूल, एसकेएम काॅन्ट्रैक्टर्स एंड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (कुलदीप सिंह ठाकुर), एचएमए एग्रो इंडस्ट्रीज, डॉ. बलूनी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, मिल्टन पब्लिक स्कूल, गणपति ग्रुप, हाई स्टील, उपकार प्रकाशन, डॉक्टर सोप, सर्वा डेंटल हॉस्पिटल, मैजिक फ्रेम, प्रभा हॉस्पिटल, एसएस कॉन्वेंट स्कूल, पंजाब नेशनल बैंक, स्टार एस्टेट, सिंबॉयजिया वर्ल्ड स्कूल,
माही इंटरनेशनल स्कूल एंड ईशान कॉलेज, सचदेवा मिलेनियम स्कूल, डीएसएम सोल प्रोडक्ट प्रा.लि.,
डॉ. महेश चौधरी-अंबे हॉस्पिटल।