Sport : IND VS SL: कौन खेलेगा, कौन बेंच पर बैठेगा! शुभमन गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया हिंट, जानें कैसी होगी भारत की प्लेइंग-XI #INA

IND VS SL: भारत बनाम श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से शुरू हो रहा है. गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले पर सभी की नजरें टिकी होंगी, क्योंकि ये सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियशिप के लिहाज से भारत के लिए काफी अहम होने वाली है. इस मैच में भारत की प्लेइंंग-11 में कौन-कौन खेलेगा और किन खिलाड़ियों को बेंच पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ेगा… काफी हद तक कप्तान शुभमन गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका हिंट दे दिया है.
प्लेइंग-XI कॉम्बिनेशन पर क्या बोले कप्तान शुभमन गिल?
भारत बनाम श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच से पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने प्रेस कॉन्फेंस में हिस्सा लिया, जिसमें उन्होंने बताया भारतीय टीम में शामिल होने वाले पेसर्स की चर्चा की. शुभमन ने कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार की चर्चा की और माना कि इनमें से एक गेंदबाज को चुनना मुश्किल फैसला होने वाला है.
उन्होंने कहा, “गुरनूर बराड़ पुरानी गेंद से बेहतरीन हैं क्योंकि वह अच्छी गति से उछाल निकाल सकते हैं. लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा हाल ही में अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं जैसा कि हमने वार्म-अप मैच में देखा है. इसलिए यह एक मुश्किल फैसला है. बुमराह यहां नहीं हैं, लेकिन यह किसी के लिए आगे बढ़ने का मौका है.”
शुभमन गिल ने कप्तानी को लेकर क्या कहा?
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब शुभमन गिल से भारत और श्रीलंका की पिचों के फर्क के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप भारत में कहां खेल रहे हैं, क्योंकि भारत में अलग-अलग तरह की मिट्टी होती है. यहां हाल ही में खेले गए मैचों में हमने देखा कि विकेट पर काफी उछाल (बाउंस) था, जो मुझे लाल मिट्टी वाले विकेट पर खेलने जैसा लगा. अगर आप बॉम्बे में कहीं खेल रहे हैं, तो मुझे लगता है कि यह गॉल में खेलने जैसा ही है, लेकिन अगर आप उत्तर भारत में कहीं खेलते हैं, जहां उछाल कम होता है, तो गेंद थोड़ी धीमी आती है. यहां हमने देखा है कि स्पिनरों को अच्छा उछाल मिलता है. स्लिप में कैच होने के कई मामले सामने आते हैं, या उस उछाल की वजह से पास खड़े फ़ील्डर्स भी यहाँ अहम भूमिका निभाते हैं.”
600वां टेस्ट मैच खेलेगा भारत
India vs Sri Lanka Test Series | Indian cricket team captain Shubman Gill says, “…Leading my country in our 600th test match is a big honor and privilege for me. And doing that on Independence Day is even more special for us.”
(File pic) pic.twitter.com/u8inMBnmmV
— ANI (@ANI) August 14, 2026
श्रीलंका के साथ गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाने वाला मुकाबला भारतीय टीम के लिए काफी खास होगा, क्योंकि ये भारत का 600वां टेस्ट मैच होने वाला है. भारत ने अपना पहला टेस्ट मैच 25 जून 1932 को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लंदन में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था. तब से अब तक टीम इंडिया ने अब तक 599 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 186 मैच जीते हैं, 188 मैच हारे हैं और 224 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए हैं.
ऐसी हैं दोनों टीमें
भारत का स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी और सरफराज खान
श्रीलंका का टेस्ट स्क्वॉड: धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, कामिन्दु मेंडिस (उपकप्तान), दिनेश चंडीमल, पासिंदु सूरियाबंडारा, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, केशरा नुवांथा, मिलन रथनायके, असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, विश्वा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका
ये भी पढ़ें: IND vs SL Test : किन 10 भारतीय बल्लेबाजों ने टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ लगाए हैं सबसे ज्यादा शतक, देखें पूरी लिस्ट
IND VS SL: कौन खेलेगा, कौन बेंच पर बैठेगा! शुभमन गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया हिंट, जानें कैसी होगी भारत की प्लेइंग-XI
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,