Sport : 600 टेस्ट खेलने वाली तीसरा देश बना भारत, जानिए सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाली लिस्ट में किस नंबर पर है पाकिस्तान #INA

Teams With Played Most Test Matches: भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में अपना 600वां टेस्ट मैच केलने उतरी है. टेस्ट क्रिकेट में 600 टेस्ट मैच खेलने वाली महज तीसरी टीम बन गई है. उनसे पहले महज इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम ही ऐसा कर सकीं. लेकिन, क्या आपको मालूम है कि पाकिस्तान की टीम इस लिस्ट में कहां पहुंची है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली टीमें कौन-कौन सी हैं.

इंग्लैंड क्रिकेट टीम नंबर-1 पर काबिज

सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड इंग्लैंड क्रिकेट टीम के नाम पर दर्ज है. इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने 1877 से अब तक 1097 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 405 मैच जीते हैं और 336 मैचों में हार का सामना किया है. वहीं, 356 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए हैं. इंग्लैंड का विनिंग प्रतिशत 37 है.

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम नंबर-1 पर मौजूद

ऑस्ट्रेलिया ने 1877 से अब तक 883 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 426 मैच जीते और 435 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. वहीं, 219 मुकाबले ड्रॉ पर खत्म हुए और 2 मैच टाई हो गए. ऑस्ट्रेलिया का विनिंग प्रतिशत 48.11 है.

नंबर-3 पर काबिज टीम इंडिया

भारतीय क्रिकेट टीम टेस्ट क्रिकेट में 600 मैच खेलने वाली महज तीसरी टीम बन गई है. भारत ने अपना पहला टेस्ट 1932 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. 600 टेस्ट मैचोंमें भारत ने 186 मैच जीते, 188 मैच में हार का सामना किया और 224 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए. एक मैच टाई हुआ.

चौथे स्थान पर वेस्टइंडीज की टीम

सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाली टीमों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का नाम आता है. कैरेबियाई टीम ने 1928 से अब तक 596 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 187 मैच जीते हैं, 224 मैच हारे हैं और 184 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए हैं. इसका मतलब है कि अब अगली टीम जो 600 टेस्ट मैचों का आंकड़ा पार करेगी, वो कोई और नहीं वेस्टइंडीज ही होगी.

पांचवें नंबर पर है न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का नाम आता है. कीवी टीम ने 1930 से 2026 के बीच अब तक 487 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 153 मैच जीते हैं, 152 मैच हारे हैं और 166 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए हैं.

6वें नंबर पर है साउथ अफ्रीका

सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाली टीमों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर साउथ अफ्रीका है. अफ्रीकी टीम ने 1889 से अब तक साउथ अफ्रीका के लिए 479 मैच खेले हैं, जिसमें 191 मैच जीते हैं, 162 मैच हारे हैं. वह 126 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए हैं.

पाकिस्तान 7वें पायदान पर है काबिज

सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाली टीमों की लिस्ट में पाकिस्तान क्रिकेट टीम छठवें स्थान पर आती है. पाकिस्तान ने पहला टेस्ट मैच 1952 में खेला और तब से अब तक 471 मैच खेले हैं, जिसमें 153 मैच पाकिस्तान ने जीते हैं, 152 मैचों में हार का सामना किया, 166 मैच ड्रॉ हुए.

यहां देखिए पूरी लिस्ट

रैंकटीमटेस्ट मैचजीतहारड्रॉटाई
1🏴 इंग्लैंड1,0974053363560
2🇦🇺 ऑस्ट्रेलिया883*4264352192
3🇮🇳 भारत600*1861882241
4🇯🇲 वेस्टइंडीज596*1872241840
5🇳🇿 न्यूजीलैंड487*1531521660
6🇿🇦 दक्षिण अफ्रीका4791911621260
7🇵🇰 पाकिस्तान4711531521660

ये भी पढ़ें: ऐसा तो पहली बार देखा! केएल राहुल की वजह से RUN-OUT हुए यशस्वी जायसवाल, नाराज होकर लौटे वापस, वीडियो वायरल

600 टेस्ट खेलने वाली तीसरा देश बना भारत, जानिए सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाली लिस्ट में किस नंबर पर है पाकिस्तान





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button