यूपी – हापुड़ से पकड़े संदिग्धों का पाकिस्तानी कनेक्शन: गैंगस्टर शहजाद से जुड़े वेस्ट UP के 25 से अधिक युवा पकड़े गए – INA

स्वतंत्रता दिवस पर अलर्ट के दौरान एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड) मेरठ ने हापुड़ से जिन दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, उनका पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से ताल्लुक होने की आशंका है। दोनों संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। कर्नाटक के कलबुर्गी और कानपुर देहात से भी संदिग्ध पकड़े गए हैं।
कर्नाटक से पकड़े दो संदिग्धों का भी पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क बताया गया है। इससे पहले भी पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखने वाले वेस्ट यूपी के 25 युवाओं को एटीएस और पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। हापुड़ के शेरपुर गांव से मिली सरधना निवासी कादर अब्दुल के नाम से रजिस्टर्ड बाइक की छानबीन की जा रही है।