Sport : भारतीय हॉकी टीम ने 15 अगस्त के दिन रचा इतिहास, वर्ल्ड कप के पहले मैच में वेल्स को 3-1 से हराकर हासिल किया खास मुकाम #INA

Hockey World Cup 2026 : भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है. स्वतंत्रता दिवस 2026 के दिन हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में अपने पहले ही मुकाबले में वेल्स के खिलाफ 3-1 से धमाकेदार जीत दर्ज कर पूरे देश को गर्व से भर दिया है. इसके साथ ही भारतीय हॉकी टीम के नाम एक अनोखा और बड़ा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है. दरअसल, आज यानी 15 अगस्त (शनिवार) से हॉकी वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है. नीदरलैंड्स में खेले जा रहे इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया आज अपना पहला मैच वेल्स के साथ खेलने उतरी. इस मैच में भारत का शुरुआत से दबदबा रहा और मैच के हाफ टाइम तक भारतीय टीम 2-0 से आगे थे. इसके बाद हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम के खिलाफ वेल्स ने दूसरे हाल में एक गोल किया.
HALF TIME: 🇮🇳 INDIA 2-0 WALES 🏴
Indian Team is dominating in the opening game of the FIH Hockey World Cup! pic.twitter.com/CYiWRpue1B
— The Khel India (@TheKhelIndia) August 15, 2026
भारत ने वेल्स को 3-1 से पहला मैच में हराया
भारत ने दूसरे हाफ में एक और गोल कर स्कोर 3-1 कर दिया. इसके बाद मैच के अंत तक कोई और गोल किसी भी टीम द्वारा नहीं किया जा सका और भारत ने अपने पहले मैच में 3-1 से वेल्स के खिलाफ वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला जीत लिया है.इस मुकाबले में भारत के कप्तान ने सबसे ज्यादा गोल किए. हरमनप्रीत सिंह ने वेल्स के खिलाफ कुल 2 गोल दागे. वहीं संजय ने टीम के लिए 1 गोल किया, जो कि पेनल्टी-कॉर्नर के जरिए आया था. इसके जीत के साथ ही भारतीय हॉकी टीम ने ग्रुप D में विजयी शुरुआत की है.
A WINNING START FOR US TO THE WORLD CUP! 💥
The Indian Men’s Team open their FIH Hockey World Cup Belgium & Netherlands 2026 campaign with a 3–1 win over Wales! 🇮🇳🙌
Harmanpreet Singh (2 goals) and Sanjay’s (1 goal) penalty-corner goals scripted India’s victorious start in… pic.twitter.com/qgqlEJuRgF
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 15, 2026
अब भारतीय हॉकी टीम का अगला मैच 17 अगस्त यानी सोमावार क इंग्लैंड की हॉकी टीम के साथ खेला जाएगा. इस मैच को जीतने के साथ-साथ भारतीय हॉकी टीम के नाम एक अनोखा और बड़ा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है. इस मैच में उतरने के साथ ही भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने कौन सा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. आइए जानते हैं.
🚨 HISTORY BY INDIAN MEN’S HOCKEY TEAM 🚨
– On Independence Day, Indian hockey team won their first match of FIH Hockey World Cup 2026 🔥
– India beat Wales by 3-1 in Amsterdam and now India will take on England on 17th and then Pakistan on 19th 👏🏻 pic.twitter.com/0riWzxpTdx
— Ajay Jadeja (@AjayJadeja171) August 15, 2026
भारतीय हॉकी टीम ने रचा इतिहास
भारतीय हॉकी टीम ने इस मुकाबले में उतरने के साथ ही अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड कर लिया है. दरअसल, भारतीय हॉकी टीम दुनिया की पहली ऐसी टीम बन गई है, जिसने सभी 16 वर्ल्ड कप खेले हैं. आज के मैच से पहले भारत की टीम ने 15 हॉकी वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया था. आज वेल्स के खिलाफ जैसे ही उसने मैदान पर कदम रखा उसने अपने 16वें वर्ल्ड कप का मुकाबला भी खेल लिया.
बता दें कि, ये हॉकी वर्ल्ड कप का 16वां संस्करण है. अब तक हॉक के 15 वर्ल्ड कप खेले जा चुके हैं. हॉकी वर्ल्ड कप की शुरुआत 1971 में हुई थी. पहली बार भारत ने तब वर्ल्ड कप खेला था और ब्रॉन्ज मेडल जीता था. भारत ने इसके बाद 1973 में वर्ल्ड कप खेला और उपविजेता बनी. इसके बाद 1975 में भारतीय हॉकी टीम ने पहली बार वर्ल्ड कप जीता. वर्ल्ड कप 2023 में भारत को 9वां स्थान मिला. भारत अब तक हॉकी में 1 ही वर्ल्ड कप जीत पाया है.
ये भी पढ़ें : ‘ये फैसला शर्मनाक है…’ भगवा जर्सी पर मचा बवाल, भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान ने उठाए गंभीर सवाल, तो मिला ये जवाब
भारतीय हॉकी टीम ने 15 अगस्त के दिन रचा इतिहास, वर्ल्ड कप के पहले मैच में वेल्स को 3-1 से हराकर हासिल किया खास मुकाम
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,