खबर शहर , सात फेरे, नौ महीने और फिर मौत: ससुराल में मिली 22 वर्षीय प्रियंका की लाश, पति-सास-ससुर फरार – INA


आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में शादी के नौ माह बाद एक विवाहिता का शव घर में संदिग्ध हालात में पाया गया। ससुरालीजन घर से भाग चुके थे। मायके पक्ष ने हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।