Sport : 'वो ठीक रहें टचवुड…' केएल राहुल की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट, टीम इंडिया के बैटिंग कोच ने क्या कहा? जानिए #INA

KL Rahul injury Update : भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी सलामी बल्लेबाज और उपकप्तान केएल राहुल की इंजरी पर बड़ा अपडेट आया है. इंडियन क्रिकेट टीम के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के डे-1 के समाप्त होने के बाद पीटीआई से बात करते हुए उनकी चोट पर बड़ा अपडेट दिया है, जिसने उनके अगले दिन या आगे के मुकाबले में खेलने की स्थिति पूरी तरह से साफ कर दी है. भारत के बैटिंग कोच ने केएल राहुल को लेकर क्या कहा है, आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.
दरअसल, भारत और श्रीलंका के बीच आज यानी 15 अगस्त (शनिवार) से 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच शूरू हुआ. सुबह 10 बजे से श्रीलंका गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच मुकाबला खेला जा रहा था. इस मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉ़स जीतकर पहले बैटिंग चुनी और टीम इंडिया के लिए केएल राहुल को यशस्वी जायसवाल के साथ पारी की शुरुआत करने के लिए आना पड़ गया.
केएल राहुल तीसरे सेशन के दौरान हुए चोटिल
केएल राहुल ने पहले और दूसरे सेशन में शानदार बल्लेबाजी की और अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने पहले दिन 162 बॉल का सामना किया और 9 चौके और 1 छक्के के साथ 77 रनों की पारी खेली. इसके बाद तीसरे सेशन की शुरुआत में वो चोटिल हो गए और उनको मैदान के बाहर रिटायर्ड हर्ट होकर जाना पड़ा. केएल राहुल इस दौरान काफी दर्ज में नजर आए. अब उनकी इंजरी पर बड़ा अपडेट आया है.
राहुल की इंजरी पर सितांशु कोटन ने दिया अपडेट
टीम इंडिया के बैटिंग कोच सीतांशु कोटक ने कहा कि, ‘केएल राहुल को सिर्फ ऐंठन है और वो कल खेल सकते हैं. अगर वो ठीक रहे तो टचवुड हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि उप-कप्तान 77 रन पर रिटायर्ड हर्ट हुए, वो कल वहां से अपनी पारी आगे बढ़ा सकते हैं’.
It’s only cramps and KL Rahul looks good . go tomorrow, touchwood if he stays fine: Batting coach Sitanshu Kotak on vice-captain retiring hurt on 77 pic.twitter.com/MNWJH84mUg
— Press Trust of India (@PTI_News) August 15, 2026
आपको बता दें कि, केएल राहुल के दाहिने हाथ में भी तखलीफ हुई. इसके बाद फिजियो मैदान पर आए और उनका उपचार किया लेकिन फिर उन्हें ड्रेसिंग रूम में वापस जाना पड़ गया. केल राहुल रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से वापस लौटे हैं. लाइव मैच में चाय के बाद राहुल को बीच पिच में दौड़ते वक्त दिक्कत हुई. उनके दाहिने हाथ में तकलीफ है. चाय काल के दौरान ड्रेसिंग रूम में उनका इलाज चल रहा था. लेकिन मैदान पर आने के बाद उनकी हालत और बिगड़ गई. उनकी जगह पर शुभमन गिल को क्रीज पर आना पड़ गया.
GOOD NEWS FOR INDIA 🇮🇳
– Batting coach confirms KL Rahul is fine now. [Sahil Malhotra] pic.twitter.com/LsPzwvoR9c
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 15, 2026
इस मैच की बात करें तो, इंडियन क्रिकेट टीम ने पहले बैटिंग करते हुए अपनी पहली पारी में डे-1 का खेल खत्म होने तक 73 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 288 रन बना लिए हैं. देवदत्त पडिक्कल 131 रन और ऋषभ पंत 27 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं. वहीं यशस्वी जायसवाल 32 और शुभमन गिल 16 रन बनाकर आउट हुए. अब इस मुकाबले के दूसरे दिन एक बार फिर से पडिक्कल और पंत पर सभी फैंस की नजरें रहने वाली हैं. वहीं ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, और रविंद्र जडेजा जैसे बल्लेबाजों का आना बाकी है.
ये भी पढ़ें : IND vs SL : भारत ने पहले दिन के अंत तक श्रीलंका के खिलाफ बनाए 288 रन, देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा करियर का पहला शतक
'वो ठीक रहें टचवुड…' केएल राहुल की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट, टीम इंडिया के बैटिंग कोच ने क्या कहा? जानिए
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,