खबर शहर , Agra News: मंडलीय कराटे प्रतियोगिता में आगरा ने मारी बाजी – INA

आगरा। मैनपुरी में आयोजित मंडलीय कराटे प्रतियोगिता में आगरा ने बालक और बालिका दोनों वर्गों में ओवरऑल प्रथम स्थान हासिल कर नाम रोशन किया। खिलाड़ियों ने बालक वर्ग के अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 में 39 अंक व बालिका वर्ग में 38 अंक अर्जित किया।
टीम के प्रबंधक शाहतोष गौतम ने बताया कि सभी स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी 17 से 20 अगस्त तक लखनऊ में होने वाली राज्य स्तरीय माध्यमिक विद्यालय कराटे प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। बालक वर्ग में शाश्वत, अंश सिंह, समीर कुमार, सिद्धार्थ कुमार, अंकित, सूरज कुमार, प्रिंस राठौर और आदित्य ने स्वर्ण पदक जीते।
बालिका वर्ग में परी गुप्ता, प्रज्ञा शर्मा, संध्या गुनकर, दुर्गा, शिफा वख्श और उमंग ने स्वर्ण पदक हासिल किए। जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र पाल तोमर, जिला विद्यालय निरीक्षक बालिका बीपी सिंह और प्रधानाचार्य मोहम्मद इस्लाम ने विजेता खिलाड़ियों की उपलब्धि पर हर्ष जताया है।