Sport : मोहम्मद सिराज को पसंद आई श्रीलंका की पिच, जड़ रहे गगनचुंबी छक्के, . हुआ वायरल #INA

IND vs SL: भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज हमेशा बल्लेबाजों को परेशान करते नजर आते हैं, लेकिन इन दिनों वो अपने जैसे गेंदबाजों की भी मुश्किलें बढ़ा रहे हैं. श्रीलंका की धरती पर सिराज गगनचुंबी छक्के जड़ दे रहे हैं. ऐसा लगता है कि उन्हें श्रीलंका की पिचें पसंद आ रही हैं. उन्होंने पहले वॉर्म-अप मैच में छक्के लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई थी. अब गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भी सिराज बल्लेबाजी के लिए आए तो छक्के जड़ दिए, जिसे देख सभी हैरान रह गए. सिराज ने श्रीलंका के स्पिनर केशरा नुवान्था की गेंद पर जोरदार स्लॉग-स्वीप खेलते हुए गेंद को डीप मिडविकेट के ऊपर से छक्का जड़ दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

मोहम्मद सिराज ने चौथी ही गेंद पर जड़ दिया लंबा छक्का

गॉल टेस्ट के दूसरे दिन मोहम्मद सिराज 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे. टीम इंडिया ने 432 रन के स्कोर पर 7 विकेट गंवा दिए थे. ऐसे में सिराज को तेजी से रन बनाने के लिए भेजा गया था. क्रीज पर आते ही उन्होंने अपना इरादा साफ कर दिया था कि वो किस अंदाज में बल्लेबाजी करने वाले हैं. उन्होंने अपनी पारी की चौथी ही गेंद पर गगनचुंबी छक्का जड़ दिया. हालांकि इसके बाद वो कोई बड़ा शॉट लगाने में कामयाब नहीं हो पाए. श्रीलंकाई गेंदबाज असिथा फर्नांडो ने सिराज को पवेलियन भेज अपनी टीम को राहत की सांस दिलाई. सिराज ने 15 गेंदों पर 11 रन बनाए.

वॉर्म-अप मैच में सिराज ने की छक्के की बारिश 

टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया ने श्रीलंका इलेवन के खिलाफ एक 3-दिवसीय वार्म-अप मैच खेला था. इस मैच में टीम इंडिया एक समय जब मुश्किल में नजर आ रही थी, तब सिराज ने लगातार 3 छक्के लगाकर टीम को जीत दिलाई थी. उन्होंने अपनी इस पारी से सभी को चौंका दिया था. उस वॉर्म-अप मैच में सिराज ने 15 गेंदों पर नाबाद 32 रनों की तूफानी पारी खेली थी, जिसमें 4 छक्के और 1 चौका शामिल था. हालांकि गॉल टेस्ट की पहली पारी में सिराज एक अच्छी पारी खेलने में सफल नहीं हुए.

देवदत्त पडिक्कल की पारी के दम पर मजबूत स्थिति में भारत

गॉल टेस्ट के पहले और दूसरे दिन बारिश ने खलल डाला. हालांकि पहले दिन सिर्फ करीब 1 घंटे बारिश हुई, लेकिन दूसरे दिन का खेल बारिश के कारण पहला और दूसरा सेशन धुल गया. हालांकि टीम इंडिया मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 9 विकेट पर 460 रन बना लिए हैं. नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए देवदत्त पडिक्कल ने 167 रनों की बड़ी पारी खेली, जिसके दम पर टीम इंडिया मजबूत नजर आ रही है. केएल राहुल ने 82 रन बनाए. जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 39 रन बनाए. वहीं ध्रुव जुरेल ने 51 रनों की अच्छी पारी खेली. जायसवाल ने 32 रन बनाए. मानव सुथार ने 24 रन बनाए. कप्तान शुभमन गिल ने 16 रन बनाए. रवींद्र जडेजा ने 13 रन और मोहम्मद सिराज ने 11 रनों का योगदान दिया. वहीं कुलदीप यादव 13 रन और प्रसिद्ध कृष्णा 1 रन बनाकर नाबाद हैं.

यह भी पढ़ें: गॉल में ये कारनामा करने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय बने देवदत्त पडिक्कल, पुजारा, रहाणे और विराट कोहली सब रह गए पीछे

मोहम्मद सिराज को पसंद आई श्रीलंका की पिच, जड़ रहे गगनचुंबी छक्के, . हुआ वायरल





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button