खबर शहर , Agra News: राष्ट्रीय ताइक्वांडो में आगरा ने जीते 6 पदक – INA

आगरा। हरियाणा के सोनीपत में आयोजित प्रथम फाइटर कप ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आगरा के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण पदक अपने नाम किए। पंकज शर्मा ने वरिष्ठ वर्ग की पूमसे व्यक्तिगत, युगल और टीम स्पर्धा में कुल तीन स्वर्ण पदक हासिल किए।


प्रतियोगिता में संतोष कुमार सिंह ने वरिष्ठ वर्ग की पूमसे टीम स्पर्धा और फ्रीस्टाइल व्यक्तिगत स्पर्धा में टैक इक-8 व पूमसे कोरियो में दो स्वर्ण पदक जीता। संगीता शर्मा ने पूमसे युगल और पूमसे शिपजिन में एक स्वर्ण पदक हासिल किया। इस उपलब्धि पर दिनेश चंद्र शर्मा, डॉ. यूके शर्मा, नरेंद्र शर्मा, अमित शर्मा, मधु शर्मा, हरिकांत शर्मा एवं नवनीत कुलश्रेष्ठ ने हर्ष जताया।


Credit By Amar Ujala

Back to top button