खबर शहर , UP: ताजमहल पर बिछड़ा चार साल का मासूम, रोते बच्चे पर पड़ी पुलिस की नजर; ऐसे मिला परिवार – INA

स्वतंत्रता दिवस पर ताजमहल पर उमड़ी पर्यटकों की भारी भीड़ के बीच अलीगढ़ के जेवर से आए साजिद का 4 वर्षीय बेटा अज्जू बिछड़ गया। वह परिवार सहित आए थे। पश्चिमी गेट स्थित टिकट काउंटर के पास यह घटना हुई। भीड़ में रोते हुए जा रहे मासूम पर ताज सुरक्षा की क्विक रिस्पांस टीम के उपनिरीक्षक शिवराज सिंह की नजर पड़ी। उन्होंने बच्चे को अपने पास बिठाया और रेडियो अनाउंसमेंट के माध्यम से बच्चे को परिजन से मिला दिया।