UP News: वर्दी वाले ने दबाए SDM के ड्राइवर के पैर, वीडियो हुआ वायरल… अधिकारी ने बताया सच और पलट गई कहानी – INA

Kanpur Home Guard Feet Massage: कानपुर में एक होमगार्ड दूसरे व्यक्ति के पैर दबा रहा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इस वायरल वीडियो ने कानपुर के प्रशानिक महकमे में हलचल मचा दी है. सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि यह वीडियो घाटमपुर एसडीएम अविचल प्रताप सिंह के सरकारी आवास का है. इसमें एसडीएम के ड्राइवर का पैर एक होमगार्ड दबा रहा है. घाटमपुर एसडीएम के ड्राइवर मनोज कुमार का यह वीडियो कल से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
आखिरकार वर्दीधारी को आखिर ऐसी क्या नौबत आ गई कि उसको एसडीएम के ड्राइवर साहब के पैर दबाने पड़ रहे हैं? तमाम सवाल हैं, लेकिन सब सवालों के बीच इस मामले में एसडीएम घाटमपुर की ओर से मामले का सच बताया गया है, लेकिन फिर भी यह तो तय है की वर्दीधारी से पांव दबवाने वाले ड्राइवर साहब का जलवा जलाल रहा होगा नहीं तो ऐसे ही कोई वर्दी की तोहीन भी नहीं करता है.
एसडीएम घाटमपुर अविचल प्रताप सिंह ने क्या कहा?
पूरे मामले में एसडीएम घाटमपुर अविचल प्रताप सिंह का कहना है कि दो दिन पहले मेरे ड्राइवर गर्मी की उमस में बेहोश होकर गिर गए थे. जिसके बाद उन्हें उठाकर आवास के तख्त पर लिटाया गया था. इस दौरान उनको घबराहट हो रही थी. तब होमगार्ड ने उनके पैर हाथ दबा दिये थे, जिसका की वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर गलत नीयत से डाल दिया. मामले में कार्रवाई की जाएगी.
वीडियो वायरल होने के बाद लोग ड्राइवर को ट्रोल कर रहे हैं. इतना ही नहीं सुरक्षा के लिए तैनात यूपी पुलिस की दशा पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं. वहीं अधिकारियों का कहना है कि वर्दी में रहते हुए किसी भी तरह का गैर-आधिकारिक कार्य स्वीकार्य नहीं है. मामले की आगे की जांच जारी है.
ये भी पढ़ें: कानपुर: मछलियों के लिए मौत बनकर बरसे बादल! चिड़ियाघर की झील में फिर हजारों मछलियों की मौत, क्यों हुआ ऐसा?
वर्दी वाले ने दबाए SDM के ड्राइवर के पैर, वीडियो हुआ वायरल… अधिकारी ने बताया सच और पलट गई कहानी
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,