UP News: अलीगढ़ में दर्दनाक हादसा, सड़क किनारे खड़े थे पति-पत्नी और दरोगा; रॉन्ग साइड से आए ट्रक ने तीनों को कुचला – INA

Aligarh News: उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ जिले के थाना मडराक क्षेत्र के आगरा रोड पर सोमवार दोपहर करीब दो बजे एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है. यहां सड़क किनारे खड़े पति-पत्नी और यूपी पुलिस में तैनात एक दारोगा को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारते हुए पहियों तले कुचल दिया. इस हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर मंडराक पुलिस समेत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे.
जानकारी के मुताबिक, हादसा तेज रफ्तार ट्रक की वजह से हुआ. एक दरोगा समेत पति-पत्नी की मौत हो गई. इस दर्दनाक घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. एक्सीडेंट की सूचना पर मंडराक पुलिस समेत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, जहां पुलिस नें तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजते हुए कार्रवाई शुरू की. पुलिस हादसे के बाद ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है.
हादसे में तीन लोगों की मौत
दर्दनाक हादसे में दरोगा समेत तीन लोगों की मौत की सूचना पर घटनास्थल पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन पहुंचे. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 17 अगस्त की दोपहर करीब 2:00 बजे थाना मंडराक क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी. सूचना पर उनके द्वारा स्वयं मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, जहां पुलिस की जांच में सामने आया कि एक तेज दफ्तर ट्रक ने सड़क की रॉन्ग साइड जाकर सड़क किनारे खड़े होकर सब्जी बेच रहे एक दंपति समेत तीन लोगों को कुचल दिया.
आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार
उन्होंने कहा कि हादसे में मद्रास थाने पर तैनात एक दरोगा शिवम कुमार समेत एक पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हुई है. वहीं ट्रक चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. घटना के कारणों की जांच की जा रही है. घटनास्थल का मौका मुआयना करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है. वहीं पुलिस द्वारा तीनों मृतकों के परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दे दी गई है. मामले में अग्रिम विवेचनात्मक करवाई की जा रही है.
अलीगढ़ में दर्दनाक हादसा, सड़क किनारे खड़े थे पति-पत्नी और दरोगा; रॉन्ग साइड से आए ट्रक ने तीनों को कुचला
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,