UP News: मेडिकल हब, यूनिवर्सिटी टाउनशिप और स्टेडियम… YEIDA का मेगा डेवलपमेंट प्लान, ‘Taiwan City’ से बदलेगी तस्वीर – INA

Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) की 92वीं बोर्ड बैठक में क्षेत्र के विकास, निवेश और रोजगार को लेकर कई बड़े फैसले लिए गए. बैठक में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास आधुनिक सुविधाएं विकसित करने के साथ-साथ मेडिकल हब, यूनिवर्सिटी टाउनशिप, इंटरनेशनल स्टेडियम, मंडी और अंतरराज्यीय बस अड्डे जैसी योजनाओं को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है. इसके अलावा विदेशी निवेश को बढ़ावा देने के लिए 300 एकड़ में ‘Taiwan City’ विकसित करने की योजना पर भी मुहर लगाई गई.

500 एकड़ में बनेगा मेडिकल हब

प्राधिकरण ने सेक्टर-13 और सेक्टर-14 में करीब 500 एकड़ जमीन पर मेडिकल हब विकसित करने का फैसला किया है. इसके अलावा सेक्टर-14 में 480 एकड़ में यूनिवर्सिटी टाउनशिप बनाई जाएगी. इन परियोजनाओं से क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के साथ रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें- सड़क पर उतरा मूक बधिर समाज, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा की ये मांग

50 एकड़ में बनेगा इंटरनेशनल स्टेडियम

खेल सुविधाओं को बढ़ाने के लिए सेक्टर-23डी में 50 एकड़ जमीन पर आधुनिक अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बनाने का निर्णय लिया गया है. वहीं, सेक्टर-34 में 36 एकड़ जमीन पर मंडी विकसित की जाएगी. इससे आसपास के किसानों और व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है.

नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगा बस अड्डा

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक यात्रियों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए सेक्टर-23सी में अंतरराज्यीय बस अड्डा विकसित किया जाएगा. एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद बढ़ने वाले यातायात को देखते हुए इसे महत्वपूर्ण परियोजना माना जा रहा है.

300 एकड़ में Taiwan City

ग्लोबल निवेश को बढ़ावा देने के लिए सेक्टर-6 में 300 एकड़ जमीन पर ‘Taiwan City’ विकसित करने की योजना है. इसके साथ ही 100 से 125 एकड़ क्षेत्र में ‘Pharma Formulation Cluster’ स्थापित किया जाएगा. इससे फार्मा क्षेत्र में निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है.

मेडिकल डिवाइस टेस्टिंग की सुविधा

मेडिकल डिवाइस पार्क में अंतरराष्ट्रीय स्तर की टेस्टिंग फैसिलिटी विकसित की जाएगी. इसका उद्देश्य भारतीय कंपनियों को अपने उत्पादों की जांच के लिए विदेशी लैब पर निर्भरता कम करना है. वित्तीय स्थिति की बात करें तो 31 जुलाई 2026 तक प्राधिकरण को 1853.74 करोड़ रुपए की प्राप्तियां हुई हैं. इसमें औद्योगिक और मिक्स लैंड योजनाओं से 1195 करोड़ रुपए से अधिक की आय हुई. प्राधिकरण के मुताबिक, वित्तीय प्राप्तियों में करीब 90.25 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

किसानों के लिए भी अहम फैसला

बोर्ड बैठक में किसानों के हित में सहमति के आधार पर भूमि क्रय दर में 6 फीसदी की बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है. नई दर 4558 रुपए प्रति वर्ग मीटर तय की गई है. इसके अलावा 4037 रुपए प्रति वर्ग मीटर के साथ 7 फीसदी आबादी भूखंड का विकल्प भी रखा गया है. प्राधिकरण के इन फैसलों से नोएडा एयरपोर्ट के आसपास निवेश, रोजगार और बुनियादी ढांचे को नई गति मिलने की उम्मीद है.

मेडिकल हब, यूनिवर्सिटी टाउनशिप और स्टेडियम… YEIDA का मेगा डेवलपमेंट प्लान, ‘Taiwan City’ से बदलेगी तस्वीर


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button