UP News: Gorakhpur News: ‘मेरा पति नपुंसक है’… पत्नी बोली- बीमारी छिपाकर कराई शादी, ससुराल के 8 लोगों पर केस दर्ज – INA

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पत्नी ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. महिला का आरोप है कि उसका शिक्षक पति नपुंसक है. महिला की शादी डेढ़ वर्ष पहले हुई थी, लेकिन उसके पति ने कभी उससे संबंध नहीं बनाया. महिला का कहना है कि उसका पति रोज नए-नए बहाने बनाकर उसे दूर रहता था. महिला जब अपने पति से शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करती थी तो वह मना कर देता था, तब जा कर उसके पति की पोल खुली. महिला का आरोप है कि उसके पति और ससुराल के लोगों ने पति की बीमारी छिपा कर शादी कराई है. फिलहाल इस मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.

दरअसल, गोरखपुर के शाहपुर की रहने वाली 30 वर्षीय महिला का विवाह रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में रहने वाले एक 32 वर्षीय युवक से हुआ था. उसका पति एक टेक्निकल कॉलेज में पड़ता है और एक स्कूल भी चलता है. महिला ने बताया कि 17 नवंबर वर्ष 2024 को उसकी शादी एक लान से हुई थी. शादी में उसके पिता ने 20 लाख रुपए नगद के साथ साथ गहने और सामान भी दिए थे. महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसके साथ कभी शारीरिक संबंध नहीं बनाया. वह रोजाना नए नए बहाने बनाकर उससे दूरी बना लेता था. महिला का यह भी आरोप है कि उसका पति अक्सर तरह-तरह के बहाने बनाकर उससे दूरी बना लेता था.

’25 लाख रुपए लेकर आओ’

महिला ने शिकायत में बताया कि ससुराल में उसके नंद, जीजा और जेठ सब ताना मारने लगे. वह लोग कहते थे कि तुम्हारा पति टेक्निकल कॉलेज में पड़ता है और एक स्कूल भी चलता है और इस हिसाब से तुम्हारे घर वालों ने दहेज नहीं दिया है. यह कहकर उसके ससुराल वाले 25 लाख रुपए की और मांग करने लगे. महिला का कहना है कि वह लोग कहते थे कि जब 25 लाख रुपए लेकर आओगी, तब तुम्हारा पति तुम्हारे साथ रहेगा. महिला ने कहा कि लोक लाज की वजह से वह इस बात को किसी से बताती नहीं थी. वह जनवरी 2025 में अपनी मायके चली आई लेकिन घरवालों को भी इस बात की जानकारी नहीं दी.

शादी के बाद से पति ने नहीं बनाया संबंध

वहीं, जब वह दोबारा वापस ससुराल गई तो उसने अपने पति पर दबाव बनाया, तब उसने कहा कि हम लोग हनीमून पर चलेंगे. लेकिन काफी दिन बीत जाने के बाद भी वह मुझसे दूरी बनाता रहा. महिला ने बताया कि थक हार कर उसने सारी बात अपने ससुराल वालों को बताई तो ससुराल वालों ने उसी को पीट कर घर से भगा दिया. इसके बाद महिला ने रविवार को रामगढ़ ताल थाने में अपने पति समेत कुल आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है. महिला का यह भी कहना है कि उसके ससुराल वाले उसे धमकी देते हैं कि तुम अगर ससुराल में आई तो तुम्हें जान से मार देंगे.

फिलहाल, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं इस मामले में रामगढ़ताल थाना प्रभारी श्याम नंद राय ने बताया कि महिला की तहरीर पर उसके पति समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.

Gorakhpur News: ‘मेरा पति नपुंसक है’… पत्नी बोली- बीमारी छिपाकर कराई शादी, ससुराल के 8 लोगों पर केस दर्ज


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button