खबर शहर , Agra News: बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट में थंडर स्ट्राइकर्स को हराकर चमकी टीम स्ट्राइकर्स – INA

आगरा। आगरा क्लब के मैदान पर आगरा क्लब स्पोर्ट्स फिएस्टा में बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। सोमवार को रोमांचक मुकाबले में टीम स्ट्राइकर्स ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए थंडर स्ट्राइकर्स को 6 विकेट से हराया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी थंडर स्ट्राइकर्स की टीम ने आक्रामक शुरुआत की। टीम ने निर्धारित 6 ओवर में 2 विकेट पर 110 रनों का स्कोर खड़ा किया। थंडर स्ट्राइकर्स की ओर से युधिष्ठिर ने 13 गेंदों में 8 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 44 रनों की नाबाद पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम स्ट्राइकर्स के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। टीम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 5.1 ओवर में ही 1 विकेट खोकर 112 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
इससे पहले मुख्य अतिथि महेश नौटियाल, क्लब के सचिव राहुल पालीवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। स्ट्राइकर्स के अनंत मोहन को प्लेयर ऑफ द मैच और सिद्धार्थ कालरा को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का खिताब मिला। मैच के अंपायर धनंजय, सौरभ एवं आशीष रहे। इस दौरान विनोद सीतलानी, मनीष गड़वानी, यश मेहता और नंदी रावत भी मौजूद रहे।