खबर शहर , ग्रेटर आगरा: टूट न जाए प्लाॅट का सपना, 424 भूखंडों के आवेदन निरस्त; ADA ने दिया आखिरी माैका – INA

ग्रेटर आगरा में विकसित हो रहे गंगापुरम और नर्मदापुरम टाउनशिप में आवासीय भूखंडों के लिए 29 जुलाई तक प्राप्त 2176 में 424 आवेदन जांच के बाद निरस्त हो गए। निरस्त आवेदनों में 24 अगस्त तक त्रुटि सुधार का मौका है। 1 और 2 सितंबर को पात्र आवेदकों के बीच लॉटरी ड्रॉ से भूखंडों का आवंटन होगा।