Crime- कुक नहीं, निकला सीरियल क्रिमिनल: कोठी लूट का आरोपी मोहाली में भी कर चुका है कांड, हर बार अपनाया एक ही तरीका -#INA

चंडीगढ़ के सेक्टर-28 स्थित मुकेश बस्सी की कोठी में हुई लूट के मामले में मुख्य आरोपी और कोठी का कुक हेमंत थापा बेहद शातिर अपराधी निकला है।




पुलिस जांच में सामने आया है कि चंडीगढ़ में वारदात से पहले वह मोहाली में भी इसी तरह की दो वारदात को अंजाम दे चुका था। इनमें मार्च 2026 में गिल्को, खरड़ और नवंबर 2025 में सेक्टर-88, मोहाली में हुई वारदात शामिल हैं। दोनों मामलों में भी उसका तरीका करीब-करीब एक जैसा ही बताया जा रहा है। आरोपी ने मोहाली से जेवरात और नकदी लूटी थी।



पुलिस के अनुसार, हेमंत ने घरेलू कुक के रूप में हाई-प्रोफाइल घरों में प्रवेश हासिल किया और वहां की सुरक्षा व्यवस्था, परिवार की दिनचर्या तथा घर में मौजूद सामान की जानकारी जुटाई। मौका मिलते ही वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। यही पैटर्न अब सेक्टर-28 की वारदात में भी सामने आने के बाद जांच एजेंसियां उसके पुराने मामलों को आपस में जोड़कर देख रही हैं।

Credit By Amar Ujala

Back to top button