Crime- पठानकोट में बुजुर्ग महिला की हत्या: अकेली देख घर में घुसे आरोपी, तेजधार हथियार से किए वार; जेवरात लूटे -#INA

पठानकोट के घरथोली मोहल्ला में सोमवार रात करीब 8 बजे एक 60 वर्षीय महिला की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई। आरोपी उसके सोने के जेवरात लूटकर फरार हो गए।


मृतका आशा महाजन किराना दुकान संचालक सुभाष चंद्र महाजन की पत्नी थी। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। आशा घर में अकेली थी तभी हमलावरों ने उन पर हमला किया। उनके चेहरे पर गंभीर चोटें आई थीं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं हमलावर जाते समय सीसीटीवी का डीवीआर भी अपने साथ ले गए। पुलिस लूट के एंगल से जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Credit By Amar Ujala

Back to top button