यूपी – भिंड सड़क हादसा: लखीमपुर खीरी के आठ मजदूरों की मौत, परिवारों में कोहराम; सीएम योगी ने जताया दुख – INA

मध्य प्रदेश के भिंड में सोमवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में लखीमपुर खीरी जिले के आठ मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 23 मजदूर घायल हो गए। हादसा नेशनल हाईवे-719 पर गोहद क्षेत्र के छीमका गांव के पास उस समय हुआ, जब मजदूरों से भरी पिकअप और डंपर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया।