खबर शहर , Agra: आगरा में बारिश ने बिगाड़ी स्ट्रीट लाइटों की हालत, 2 हजार से ज्यादा लाइटें बंद; गलियों में छाया अंधेरा – INA

 बारिश के कारण स्ट्रीट लाइटें फिर से बंद हो गईं। केबल के साथ ड्राइवर और स्विच ज्यादा खराब हो रहे हैं। शहर की सड़कों पर करीब दो हजार से ज्यादा लाइटें खराब हैं, जिससे अंधेरा छाया है। पार्षदों के साथ क्षेत्रीय लोगों ने स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने की मांग की है।

नगर निगम ने सावन के दूसरे सोमवार को परिक्रमा से पहले स्ट्रीट लाइटें और स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा लाइटें ठीक कराई थीं। बीते सप्ताह हुई बारिश के बाद जयपुर हाउस, दयालबाग, ट्रांसयमुना, नगला बूढ़ी, केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड, खंदारी, लॉयर्स कॉलोनी, महर्षि पुरम, गैलाना, ट्रांसपोर्ट नगर, पश्चिमपुरी, शास्त्रीपुरम, मोती कटरा क्षेत्रों में अधिकांश लाइटें बंद पड़ी हैं। पेड़ों की छंटाई न होने के कारण बारिश होने पर केबल और स्विच संबंधी शिकायतें आ रही हैं।

जयपुर हाउस के प्रताप नगर निवासी राकेश गुलाटी ने बताया कि डबल स्टोरी कॉलोनी क्षेत्र में 10-12 स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। नगर निगम के मुख्य अभियंता विद्युत अजय कुमार राम ने बताया कि बारिश के कारण शिकायतें आई हैं। मंगलवार को कई टीमें लगाकर लाइटें ठीक कराई जाएंगी।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button