Crime- Haryana: महेंद्रगढ़ सीआईए ने हत्या के प्रयास का वांछित अपराधी मुठभेड़ में दबोचा, पिस्तौल व कारतूस बरामद -#INA

महेंद्रगढ़ सीआईए महेंद्रगढ़ ने मंगलवार को अल सुबह हत्या प्रयास के अपराधी बाघोत निवासी सोमवीर को दबोचा है। रात को गांव भालखी के पास हुई मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया और इसके बाद सीआईए टीम ने घायल अवस्था में नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फैजल खान ने बताया कि बाघोत निवासी सोमवीर मारपीट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित छह आपराधिक मामलों फरार चल रहा था। इसके चलते कोर्ट ने सोमवीर को वांछित आरोपी घोषित कर रखा है। सोमवार रात को टीम शहर के सतनाली मोड़ पर रात्रि गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम को सोमवीर के गांव भालखी में घूमने की सूचना मिली।
इसके बाद टीम ने मौके पर दबिश तो सोमवीर ने टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की तो सोमवीर के पैर में गोली लगी। इसके बाद टीम ने अपराधी सोमवीर को दबोचा और महेंद्रगढ़ में प्राथमिक उपचार के बाद से रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। के साथ हुई मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को पहले कनीना अस्पताल और बाद में रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। मौके से पुलिस ने पिस्तौल व दो कारतूस बरामद किए हैं।