Crime- Haryana: अंबाला में संदिग्ध परिस्थिति में घर के बाहर बैठी बुजुर्ग महिला को लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी -#INA

काजीवाड़ा इलाके में सोमवार देर रात अपने घर के बाहर बैठी एक 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली छूकर निकल गई। अचानक हुए इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तुरंत उपचार के लिए अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। सोमवार देर रात जब परिजन घायल महिला को नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि महिला की जांघ को गोली छूकर निकली है। डॉक्टरों द्वारा दिए गए प्राथमिक उपचार के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।