भास्कर अपडेट्स:एयर इंडिया ने सभी पायलटों की ड्रग टेस्टिंग शुरू की; फुकेट-दिल्ली फ्लाइट हादसे के बाद फैसला- INA NEWS

फुकेट-दिल्ली फ्लाइट घटना के बाद एयर इंडिया ने सभी पायलटों की ड्रग टेस्टिंग शुरू की है। एयरलाइन ने मंगलवार को कहा कि यह जांच मौजूदा नियामकीय नियमों से आगे बढ़कर की जा रही है। इसका उद्देश्य सुरक्षा और पेशेवर मानकों को और मजबूत करना है। यह जांच 4 अगस्त को हुई फुकेट-दिल्ली फ्लाइट घटना के बाद शुरू की गई है।दरअसल, भुवनेश्वर के पास से गुजरते समय फ्लाइट में अचानक टर्बुलेंस जैसे हालात बने थे, जिसके चलते यह करीब 300 फीट नीचे आ गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना के बाद पायलट (कैप्टन) के दो ड्रग्स टेस्ट किए गए थे, जिनमें दोनों पॉजिटिव आए। दूसरे टेस्ट में गांजा लेने की पुष्टि हुई थी। फ्लाइट में सवार एक यात्री ने भी आरोप लगाया था कि पायलट नशे में था। आज की बाकी बड़ी खबरें… नागा शांति कार्यकर्ता निकेतु इरालु का निधन, 91 की उम्र में ली अंतिम सांस; नागालैंड में शांति प्रयासों के लिए थे मशहूर नागा शांति कार्यकर्ता और सुलह के लिए काम करने वाले निकेतु इरालु का मंगलवार को दिल्ली में निधन हो गया। परिवार के मुताबिक, वह लंबे समय से बीमार थे और दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। दिल का दौरा पड़ने से 91 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई। कई लोग उन्हें प्यार से अंकल निकेतु कहते थे। वह नागालैंड और पूर्वोत्तर में शांति, मेल-मिलाप और आपसी विश्वास कायम करने की कोशिशों के लिए जाने जाते थे। उन्होंने छह दशक से ज्यादा समय तक राजनीतिक, सामाजिक और जातीय मतभेदों को कम करने और संवाद के जरिए लोगों को जोड़ने के लिए काम किया। इरालु फोरम फॉर नागा रिकंसिलिएशन (FNR) से जुड़े थे। यह संगठन नागा समूहों के बीच मेल-मिलाप के लिए काम करता है। वह नागा रिकंसिलिएशन कमीशन के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने विभिन्न नागा राजनीतिक और सामाजिक समूहों के बीच बातचीत और सुलह की कोशिशों में अहम भूमिका निभाई।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button