UP News: आंखों को सामने मां को उठा ले गया तेंदुआ, गांव में पुलिस फोर्स… PAC की टुकड़ी भी तैनात – INA

Moradabad Leopard Attack: मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र स्थित बलिया गांव में तेंदुए के हमले से एक वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत हो गई. मंगलवार दोपहर के समय अपने परिजनों के साथ खेत में चारा लेने गई महिला बिरमा देवी (उर्फ बीरा देवी) पर झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया. 20 लोगों के बीच से तेंदुआ महिला को ले गया. परिजनों के शोर मचाने और भाले-बल्लम लेकर दौड़ने पर तेंदुआ महिला को छोड़कर जंगल की ओर भाग खड़ा हुआ, लेकिन तब तक गंभीर रूप से घायल महिला की जान जा चुकी थी. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत और ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है.

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है. तेंदुए के बढ़ते खौफ को देखते हुए गांव में पुलिस बल, क्विक रिस्पॉन्स टीम और PAC की टुकड़ी तैनात कर दी गई है. वन विभाग के साथ मिलकर ड्रोन कैमरों से इलाके की निगरानी की जा रही है और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे (केज) लगाए जा रहे हैं. प्रशासन ने मृतक महिला के परिजनों को दैवीय आपदा के तहत 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है. साथ ही ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए चौपालें लगाई जा रही हैं और अकेले जंगल या खेतों की ओर न जाने की सख्त हिदायत दी जा रही है.

परिजनों के द्वारा महिला की मौत को लेकर लगाए गए गंभीर आरोप

घटना के समय मौजूद मृतक महिला के बेटे प्रेमचंद ने आपबीती बताते हुए कहा. “हम खेत से न्यार (चारा) लेने गए थे. लगभग 15-20 लोग चारा लेने गाड़ियों में एक साथ गए थे. न्यार काटने के बाद जब गड्डी बांध रहे थे. तभी महज एक मीटर की दूरी से तेंदुए ने हमारी मां पर हमला कर दिया है. हम तुरंत भाले-बल्लम लेकर उस पर झपटे. तब जाकर वह मां को छोड़कर भागा था.” प्रेमचंद ने वन विभाग की लापरवाही पर गुस्सा जताते हुए कहा कि शाम 6 बजे के बाद गांव में तेंदुए का खतरा बहुत बढ़ जाता है. ग्रामीणों ने बार-बार पिंजरे (खटके) लगाने की गुहार लगाई, लेकिन वन विभाग टालमटोल करता रहा है. अब ग्रामीणों के सामने मवेशियों के लिए चारा लाने का संकट खड़ा हो गया है और खौफ के कारण रात में नींद तक नहीं आ रही है.

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा इंतजामों की जानकारी देते हुए एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया. “थाना ठाकुरद्वारा के बलिया गांव में करीब दोपहर 2:30 बजे एक महिला चारा काटने खेत गई थी. जहां तेंदुए के हमले में उनकी मौत हो गई है.शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है. ग्रामीणों में कुछ रोष था. लेकिन उनसे बातचीत कर स्थिति सामान्य कर ली गई है. एसपी देहात ने बताया कि वन विभाग के साथ समन्वय बनाकर पिंजरे लगवाए जा रहे हैं और ड्रोन से लगातार निगरानी की जा रही है. गांव में सुरक्षा के लिहाज से PAC की प्लाटून, क्विक रिस्पॉन्स टीम और स्थानीय पुलिस फोर्स तैनात कर रात में गश्त बढ़ाई गई है. इसके अलावा ग्रामीणों को अकेले न निकलने और समूहों में रहने की हिदायत दी जा रही है.

प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों से किया संवाद

क्षेत्रीय स्थिति और प्रशासनिक मदद की जानकारी देते हुए एडीएम संगीता गौतम ने कहा कि मृतक महिला बिरमा देवी के परिवार को दैवीय आपदा के तहत कुल 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है. जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलते ही उपलब्ध करा दी जाएगी. एडीएम ने स्पष्ट किया कि मुरादाबाद का यह क्षेत्र जिम कॉर्बेट से सटा है. बारिश और गन्ने के खेतों के कारण लेपर्ड बाहर आ रहे हैं. क्षेत्र में लगभग 20-25 तेंदुए होने का अनुमान है. जिनमें से हाल ही में 6 पकड़े गए हैं. प्रभावित इलाकों में 20 पिंजरे लगाए गए हैं और जल्द 10 और लगाए जाएंगे. प्रशासन चौपाल लगाकर लोगों से समूह में बाहर निकलने की अपील कर रहा है.

ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में मानसून का कहर! 13 जिलों में उफान पर नदियां, 173 गांव डूबे बाढ़ से 84 हजार लोग प्रभावित

आंखों को सामने मां को उठा ले गया तेंदुआ, गांव में पुलिस फोर्स… PAC की टुकड़ी भी तैनात


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button