Sport : क्या आपको पता है नाम! किसने भारत के लिए वनडे और टी20 में सबसे पहले लगाए 100 छक्के, ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा है इतिहास #INA

Indian Batters Record : भारतीय क्रिकेट का इतिहास काफी पुराना रहा है. भारत के लिए सुनील गावस्कर, कपिल देव, सचिन तेंदलुकर, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्ग्ज खिलाड़ी समय-समय पर खेले हैं. इनके बाद आज के क्रिकेट में विराट कोहली, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ियों के नामों की गूंज है. भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रचा है. उन्होंने भारत के लिए वो कर दिखाया है, जो कोई अन्य भारतीय बल्लेबाज कभी नहीं कर पाया. 

ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास

दरअसल, भारत और श्रीलंका के बीच गाले में खेले जा रहे टेस्ट मैच में ऋषभ पंत ने 3 छक्के लगाने के साथ ही 100 टेस्ट छक्के पूरे कर लिए. भारत के लिए पंत टेस्ट में 100 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं. भारत के लिए अब तक कोई भी बल्लेबाज 100 छक्के पूरे नहीं कर पाया है. इसके साथ ही ऋषभ पंत टेस्ट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. 

अब आपको ये तो पता चल गया कि, भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे मैच तीन छक्के जड़कर ऋषभ पंत भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सौ छक्के पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. लेकिन क्या आपको ये पता है कि, भारत के लिए वनडे और टी20 में सबसे पहले 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज कौन हैं? क्या आपको इन खिलाड़ियों के नाम पता हैं. अगर आपको इनके नाम नहीं पता हैं, तो आज हम आपको बताने वाले हैं.

पंत ने टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए 51 मैचों की 89 पारियों में 8 शतक और 20 अर्धशतकों के साथ 3662 रन बनाए हैं. उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 390 चौके और 100 छक्के भी दर्ज हैं. टेस्ट में पंत का औसत 43.59 का है, वहीं स्ट्राइक रेट 74.21 का है.

वनडे में भारत के लिए 100 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी

वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए सबसे पहले 100 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर हैं. भारत के पूर्व दाएं हाथ के बल्लेबाज और मास्टर ब्लास्ट के नाम से पहचाने जाने वाले सचिन तेंदुलकर भारत के लिए वनडे फॉर्मट में 100 छक्के लगाने वाले सबसे पहले खिलाड़ी बने थे. उन्होंने 50-50 ओवर वाले एकदिवसीय फॉर्मेट में भारत के लिए ये कारनामा किया था. 

सचिन तेंदुलकर ने भारत के लिए 463 मैचों की 452 पारियों में 49 शतक और 96 अर्धशतकों की मदद से 18426 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2016 चौके और कुल 195 छक्के निकले हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनका 200* रन हाईएस्ट रहा है. वनडे में सचिन का औसत 44.8 और स्ट्राइक रेट 86.2 रहा है. 

टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए 100 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सबसे पहले 100 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी रोहित शर्मा हैं. भारत के 38 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज रोहित शर्मा टीम इंडिया में हिटमैन के नाम से जाने जाते हैं. रोहित शर्मा भारत के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे पहले 100 छक्के लागने वाले खिलाड़ी बने. उन्होंने 20-20 ओवर के इस फटाफट फॉर्मेट के लिए भारत के लिए सबसे पहले 100 छक्के पूरे किए. 

रोहित शर्मा ने इंडियन क्रिकेट टीम की ओर से खेलते हुए 159 टी20 मुकाबलों की 151 पारियों में 5 शतक और 32 अर्धशतकों के साथ 4231 रन बनाए हैं. टी20 में हिटमैन का औसत 32.0 का और स्ट्राइक रेट 140.9 का रहा है. इस फॉर्मेट में रोहित ने कुल 383 चौके और 205 छक्के लगाए हैं.

ये भी पढ़ें : ‘आउट नहीं दिया जाना चाहिए…’ इस भारतीय खिलाड़ी पर श्रीलंकाई दिग्गज ने उठाए गंभीर सवाल, जानिए कैसे शुरू हुआ बवाल

क्या आपको पता है नाम! किसने भारत के लिए वनडे और टी20 में सबसे पहले लगाए 100 छक्के, ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा है इतिहास





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button