UP News: बेटी ने काटा मां का सिर… मेरठ में हत्या के बाद उत्तराखंड में शव को लगाया ठिकाने; ऐसे खुला राज – INA

Meerut murder: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला की नृशंस हत्या कर दी गई. महिला की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी सौतेली बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की. इस घटना ने मां-बेटी के पवित्र संबंध को शर्मशार करके रख दिया है. आरोपियों ने वारदात को कार के अंदर अंजाम दिया. फिर सबूत मिटाने के इरादे से महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया.
इसके बाद दोनों आरोपी महिला के शव को बोरी में बंद करके देर रात रुड़की के मंगलौर इलाके में नहर के पास फेंककर फरार हो गए. इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा तब हुआ, जब मंगलौर में सिंचाई विभाग दफ्तर के पास स्थानीय लोगों ने एक बोरी में बंद सिरकटी लाश देखी. इसके बाद मौके पर जुटी भीड़ ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी.
जो सबूत मिले उसने सभी को किया हैरान
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. फिर पुलिस की टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. तफ्तीश के दौरान पुलिस के हाथ जो सुराग लगे, उसने सभी को हैरान कर दिया. जांच में सामने आया कि मेरठ की रहने वाली उन्नति ने अपने प्रेमी आशीष चौहान के साथ मिलकर इस खौफनाक हत्याकांड को अंजाम दिया.
आरोपियों से की जा रही कड़ी पूछताछ
दोनों ने गाड़ी के भीतर ही महिला की जान ली और फिर धड़ से सिर अलग करके शव को ठिकाने लगाने उत्तराखंड पहुंच गए. वारदात को अंजाम देकर दोनों आरोपी पहाड़ी इलाकों की तरफ भाग निकले थे, जिन्हें पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए हिरासत में ले लिया है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, कत्ल के पीछे की असल वजह जानने के लिए आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है और जल्द ही पूरी साजिश का पर्दाफाश किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: जैसे ही खाली किया, 2 घंटे बाद भरभराकर ढहा मकान, परिवार बोला- देवी मां के कहने पर निकले थे घर से बाहर
बेटी ने काटा मां का सिर… मेरठ में हत्या के बाद उत्तराखंड में शव को लगाया ठिकाने; ऐसे खुला राज
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,