सीजी- Bilaspur News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जल्दी ही नियुक्त होंगे तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की सिफारिश – INA

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में तीन न्यायिक अधिकारियों को न्यायाधीश नियुक्त किए जाने की सिफारिश की है। 18 अगस्त को हुई कॉलेजियम की बैठक में संतोष शर्मा, सुषमा सावंत और सुधीर कुमार के नामों की अनुशंसा की गई। तीनों अधिकारी छत्तीसगढ़ न्यायिक सेवा में वरिष्ठ पदों पर कार्यरत हैं और न्यायिक क्षेत्र में लंबा अनुभव रखते हैं।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों के 22 पद स्वीकृत हैं, जबकि वर्तमान में 13 न्यायाधीश कार्यरत हैं। ऐसे में तीन नए जजों की नियुक्ति होने पर हाईकोर्ट में न्यायिक कार्यक्षमता बढ़ने की उम्मीद है। कॉलेजियम की सिफारिश के बाद अब नियुक्ति की . की संवैधानिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
ये भी पढ़ें: CG News: हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी 108 कर्मचारियों का नियमितीकरण अटका, रजिस्ट्रार को कोर्ट में देना होगा जवाब
नियुक्त किए जाने वाले जजों में संतोष शर्मा वर्तमान में कोरबा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश हैं। उन्होंने वर्ष 2009 में बिलासपुर से अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में न्यायिक सेवा की शुरुआत की थी। वहीं सुषमा सावंत रायपुर में छत्तीसगढ़ शासन के विधि एवं विधायी कार्य विभाग में प्रमुख सचिव के पद पर प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत हैं। सुधीर कुमार वर्तमान में रायपुर फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश हैं।
तीनों अधिकारियों के नाम की सिफारिश से हाईकोर्ट में रिक्त पदों को भरने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद तीनों न्यायिक अधिकारी हाईकोर्ट में न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभालेंगे।