Sport : 'मैं इससे बेहतर कुछ नहीं मांग…' प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद देवदत्त पडिक्कल का बयान वायरल, बताया सफलता का राज #INA

Devdutt Padikkal Statement : भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड हासिल करने वाले देवदत्त पडिक्कल ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने टीम इंडिया की श्रीलंका पर पहले टेस्ट में 165 रनों की जीते बाद अवॉर्ड हासिल करते हुए बड़ी बात बोली है. गाले में इन दोनों टीमों के बीच खेले गए मैच का फैसला आज यानी 19 अगस्त को मुकाबले के पांचनें दिन निकला. इस जीत के बाद देवदत्त पडिक्कल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इस दौरान उन्होंने क्या कहा है, आइए इस बारे में जानते हैं.

इस मुकाबले में देवदत्त पडिक्कल ने पहली पारी में तूफानी शतकीय पारी खेली थी. उन्होंने 230 बॉल का सामना करते हुए 167 रनों की शानदार पारी खेली. इस पारी के दौरान उनके बल्ले से 15 चौके और 1 छक्का निकाला. उन्होंने तीन नंबर पर आकर कमाल का खेल दिखाया. इतना ही नहीं उन्होंने दूसरी पारी में भारत के लिए 75 बॉल में 6 चौकों की मदद से 44 रनों की पारी खेली. इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला.

देवदत्त पडिक्कल का बड़ा बयान

देवदत्त पडिक्कल ने कहा कि, ‘यह मेरे करियर की उन चीजों में से एक रहा है. मैंने धर्मशाला (टेस्ट डेब्यू) से शुरुआत की, फिर पर्थ में एक टेस्ट, और अब गॉल में लेकिन मैं इससे बेहतर कुछ नहीं मांग सकता था. गेम जबरदस्त था. मुझे लगता है कि हमने बहुत अच्छा क्रिकेट खेला और जीत से बहुत खुश हैं. निश्चित रूप से, मुझे लगता है कि विकेट में नैचुरल टूट-फूट थी. लेकिन मुझे लगता है कि यह एक बेहतरीन टेस्ट मैच विकेट था. मुझे लगता है कि पांचों दिन यह काफी अच्छा खेला’.

पडिक्कल ने आगे कहा कि, ‘निश्चित रूप से तीसरे दिन से यह बहुत ज्यादा टर्न लेने लगा. लेकिन मुझे लगता है कि दिन के आखिर में यह सब इस बारे में था कि कौन अपने स्किल सेट के मामले में बेहतर निकला और मुझे लगता है कि हमने वह अच्छा किया. सच में नहीं, लेकिन ज़ाहिर है कि इस पर लेफ्ट-आर्म स्पिनर्स का बहुत ज़्यादा दबदबा था, मुझे लगता है कि यह इसमें योगदान देता है. जाहिर है, यह थोड़ा धीमा विकेट था. विकेट से ज्यादा बाइट नहीं मिल रही थी, इसलिए लेफ्ट-हैंडर लेफ्ट-आर्म स्पिनर्स को ज्यादा अच्छे से झेल पाए. मुझे लगता है कि यही खास बात थी’.

इस मैच में देवदत्त पडिक्क्ल के अलावा मानव सुथार ने भी 10 विकेट लिए लेकिन उनको प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड नहीं मिल पाया. मानव सुथार ने ही आखिरी 10 गेंदों में 4 विकेट लेकर टीम इंडिया को जीत दिलाई. पहली पारी में सुथार ने 21.4 ओवर फेंके, जिसमें 76 रन देकर 4 विकेट झटके. उन्होंने दूसरी पारी में 23.4 ओवर में 55 रन देकर 6 विकेट चटकाए. लेकिन उन पर पडिक्कल का प्रदर्शन भारी पड़ा और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला.

इस मैच में भारत ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 116.4 ओवर में कुल 462 रन बनाए थे. इसके बाद श्रीलंका अपनी पहली पारी में 79.4 ओवर में 284 रनों पर ढेर हो गई. इसके साथ ही भारत ने श्रीलंका पर 178 रनों की बढ़त हासिल कर ली. भारतीय टीम दूसरी पारी में 48.5 ओवर में 193 रनों पर ऑलआउट हो गई. इसके साथ ही भारत ने जीत के लिए श्रीलंका को 372 रनों का लक्ष्य दिया. श्रीलंका की टीम 77.4 ओवर में 206 रनों पर ऑलआउट हो गई और 165 रनों से मैच जीत गई.

ये भी पढ़ें : ‘हम पर बहुत ज्यादा प्रेशर था…’ श्रीलंका पर जीत के बाद कप्तान शुभमग गिल का बड़ा बयान, जानिए किसे बताया मैच का हीरो

'मैं इससे बेहतर कुछ नहीं मांग…' प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद देवदत्त पडिक्कल का बयान वायरल, बताया सफलता का राज





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button