Sport : IND VS SL: कितनी तारीख से शुरू होगा भारत-श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच? नोट कर लें डेट और टाइम #INA

IND VS SL: भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 165 रनों से जीत दर्ज कर ली. जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त बना ली है. ऐसे में अब सीरीज का दूसरे मैच में जीत दर्ज करके श्रीलंका टीम सीरीज को बराबर करना चाहेगी, तो वहीं टीम इंडिया जीत दर्ज करके सीरीज को 2-0 से अपने नाम करके मेजबानों को क्लीन स्वीप करना चाहेगी. तो आइए जान लेते हैं कि दूसरा टेस्ट मैच कितनी तारीख से शुरू होगा और आप इसे लाइव कहां देख सकेंगे.

कितनी तारीख से शुरू होगा दूसरा टेस्ट?

भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से शुरू होगा. कोलंबो का सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा, जो 27 अगस्त तक खेला जाएगा.

कितने बजे शुरू होगा मैच?

23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाने वाला दूसरा टेस्ट मैच सुबह 10 बजे शुरू होगा, जिसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 9.30 बजे से मैदान पर उतरेंगे. इसका मतलब है कि दूसरा टेस्ट मैच भी सेम टाइम पर ही शुरु होगा.

कहां देख सकेंगे लाइव मुकाबला?

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला 23 अगस्त 2026 से कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेला जाएगा. भारत में इस मैच का सीधा प्रसारण टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकगें. वहीं, मोबाइल/डिजिटल पर सोनी लिव (Sony LIV) ऐप पर किया जाएगा. इसके अलावा इस सीरीज और मुकाबले से जुड़ी अपडेट्स आपको . Nation की वेबसाइट पर भी मिलती रहेगी.

टीम इंडिया ने सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने पहली पारी में 462 रन बनाए थे, वहीं श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर सिमटी थी. पहली पारी के आधार पर भारत ने 178 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी. फिर दूसरी पारी में भारत ने 193 रन बनाए और श्रीलंका के सामने 372 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा था.

मगर, फिर श्रीलंका की टीम 206 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई और टीम इंडिया ने 165 मैच जीत लिया. नतीजन, सीरीज में टीम इंडिया ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. अब देखने वाली बात ये होगी कि दूसरे टेस्ट में भारत जीतकर सीरीज पर कब्जा जमा पाता है या फिर मेजबान टीम वापसी करती है.

ऐसी हैं दोनों टीमें

भारतीय क्रिकेट टीम: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुबमन गिल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, औकिब नबी, ध्रुव जुरेल, गुरनूर बराड़, सारांश जैन

श्रीलंका क्रिकेट टीम: निशान मदुश्का, लाहिरु उदारा, दिनेश चंडीमल, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), पसिंदु सोरियाबंदरा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका, विश्वा फर्नांडो, लाहिरु कुमारा, सोनल दिनुशा, मिलन प्रियनाथ रथनायके, केशरा नुवांथा

ये भी पढ़ें: मानव सुथार के साथ नाइंसाफी! 10 विकेट लिए, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवॉर्ड? जानिए किसने मारी बाजी

IND VS SL: कितनी तारीख से शुरू होगा भारत-श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच? नोट कर लें डेट और टाइम





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button