यूपी – Kanpur: एडीसीपी पूर्वी ने ठेकों के बाहर छापा मारा, 12 को पकड़ा, बिना वर्दी के मौके पर पहुंची थी पुलिस – INA

एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह ने मंगलवार देर रात चकेरी और जाजमऊ क्षेत्र में शराब ठेकों पर छापा मारकर 12 लोगों को पकड़ा। वह बिना वर्दी के प्राइवेट वाहन से मौके पर पहुंची थीं। उनकी कार्रवाई से चकेरी और जाजमऊ पुलिस में खलबली मच गई। पकड़े गए लोगों का चालान हुआ, जबकि ठेका संचालक पर तस्करा डालकर आबकारी विभाग को रिपोर्ट भेजी गई।


एडीसीपी के मुताबिक बंदी के बावजूद सर्किल के ठेकों से शराब की बिक्री होने की सूचना मिल रही थी। मंगलवार देर रात चकेरी थाने के सामने अंग्रेजी और देशी शराब के ठेकों में बंदी के बाद बाहर से पर्दा डालकर अंदर लोग शराब पी रहे थे। इसके बाद चुंगी चौराहे पर छापा मारा गया। यहां सन्नाटा था। रिपोर्ट बनवाई जा रही है कि आखिर बंदी के बावजूद कैसे शराब की बिक्री हो रही है।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button