खबर शहर , Agra News: राधा-कृष्ण मंदिर में चोरी, दानपात्र तोड़कर चढ़ावा ले गए चोर; पुलिस जांच में जुटी – INA

आगरा के सिकंदरा के प्राक्षी टावर चौकी के शास्त्रीपुरम क्षेत्र के सी-1 ब्लॉक स्थित राधाकृष्ण मंदिर में चोर ने सोमवार रात ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। मंदिर की केयरटेकर मधु शर्मा ने बताया कि मंगलवार सुबह 5:30 बजे जब वह मंदिर खोलकर साफ-सफाई के लिए पहुंचीं तो गेट के ताले टूटे मिले। अंदर दानपात्र को तोड़कर चोर करीब 12 हजार से अधिक की नकदी और पूजा के बर्तन और पीतल की झालर आदि सामान ले गए हैं। उन्होंने 112 पर काल कर पुलिस को सूचना दी। सहायक पुलिस आयुक्त हरीपर्वत अमीषा ने बताया कि पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देख रही है। चोर की तलाश की जा रही है। 





 


Credit By Amar Ujala

Back to top button