Sport : 24 वर्षीय मानव सुथार ने जो 2 टेस्ट मैचों में कर दिखाया, वो अश्विन जैसा दिग्गज भी भारत के लिए नहीं कर पाया #INA

Manav Suthar : भारत के 24 वर्षीय स्पिनर मानव सुथार का नाम इन दिनों चर्चाओं का विषय बना हुआ है. राजस्थान के इस बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिन गेंदबाज ने जून 2026 में अफगानिस्तान के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया. इसके बाद उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त को भारत के लिए अपना दूसरा टेस्ट मैच खेला. ऐसे में उन्होंने अपने दूसरे ही टेस्ट मैच में कुछ ऐसा कर दिखाया है, जो अब तक बड़े-बड़े दिग्गज नहीं कर पाए हैं. मानव सुथार ने अपनी लाइन और लेंथ से सभी को प्रभावित किया है.
सुथार ने विकेट लेने की अपनी काबिलियत को भी दर्शाया है. इसके साथ ही सुथार की घुमती गेंदों का भी विरोधी बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं हैं. सुथार ने श्रीलंका के खिलाफ गाले में भारत की ओर से अपने दूसरे ही टेस्ट मैच में पहला 10 विकेट हॉल हासिल किया. इसके बाद उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए. आज हम आपको उनके एक ऐसे ही अनोखे रिकॉर्ड के बारे में बताने वाले हैं.
Manav Suthar reveals the reason behind India’s #WTC27 success over Sri Lanka in Galle 👏https://t.co/hYNWK1r8zS
— ICC (@ICC) August 20, 2026
मानव सुथार ने 2 टेस्ट मैचों में ही कर दिया कमाल
मानव सुथार ने भारत के लिए अब तक कुल 2 टेस्ट मैच खेले हैं. उन्होंने भारत के लिए दो टेस्ट मैचों में कुल 17 विकेट हासिल किए हैं. इसमें से 10 विकेट उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ दो पारियों में हासिल किए. वहीं अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने इंडियन टीम को 7 विकेट दिलाए थे, वो अब तक 2 टेस्ट मैचों में 2 बार फाइव विकेट हॉल भी हासिल कर चुके हैं. सुथार ने अफगानिस्तान के खिलाफ और अब श्रीलंका के खिलाफ 5 विकेट हॉल हासिल किया है.
मानव सुथार 2 टेस्ट मैचों में 17 विकेट लेने के साथ ही उन खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर आ गए हैं, जिन्होंने भारत के लिए अपने पहले 2 टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं. इस लिस्ट में सुथार ने वेंकटेश प्रसाद और रविचंद्रन अश्विन को पीछे छोड़ दिया है.
Manav Suthar cleaned up the tail in a flash! ⚡
Three wickets in one over . put the finishing touches on a sensational bowling effort.
Watch #SLvIND, 1st Test | Day 5, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetwork #SonyLIV… pic.twitter.com/LwSc4NGRW2
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) August 19, 2026
जो मानव सुथार ने कर दिखाया वो अश्विन भी नहीं कर पाए
नरेंद्र हिरवाणी ने भारत के लिए 2 टेस्ट में 24 विकेट हासिल किए थे. वो इस लिस्ट में नंबर 1 पर हैं. उनके बाद अक्षर पटेल नंबर 2 पर हैं, जिन्होंने 2 मैचों में 18 विकेट हासिल किए हैं. सुथार 2 टेस्ट में 17 विकेट लेकर नंबर 3 पर है. नन्दलाल यादव 2 टेस्ट में 13 विकेट के साथ चौथे नंबर पर हैं. वहीं वेंकटेश प्रसाद 2 मैचों में 13 विकटे के साथ पांचवें और रविचंद्रन अश्विन पहले 2 टेस्ट मैचों में 13 विकेट के साथ छठवें स्थान पर बने हुए हैं.
MANAV SUTHAR BOWLING STATS IN TEST:
Matches: 2
Innings: 4
Wickets: 17
Average: 11.35
Economy: 2.35
Strike Rate: 27.29
5 Wicket Hual: 2
10 Wickets Haul: 1A dream start for Manav Suthar in Tests. 🇮🇳 pic.twitter.com/xVVsvBJ2Zz
— Maina Singh (@Maina_Singhx77) August 19, 2026
अब भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में सभी की निगाहें एक बार फिर मानव सुथा पर होंगी. इन दोनों टीमों के बीच कोलंबो में होने वाले इस मैच में स्पिनर्स का दबदबा एक बार फिर से देखने के लिए मिलने वाला है. ऐसे में सुथार के साथ-साथ कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा पर भी नजरें रहने वाली हैं.
ये भी पढ़ें : जोश टंग और ओली रॉबिन्सन ने बॉल काटकर शेयर कर पर दिया बड़ा बयान, जानें पाकिस्तान के खिलाफ 5-5 विकेट लेने पर क्या कहा?
24 वर्षीय मानव सुथार ने जो 2 टेस्ट मैचों में कर दिखाया, वो अश्विन जैसा दिग्गज भी भारत के लिए नहीं कर पाया
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,