UP News: 3 दिन से पानी में डूबा प्रयागराज, BJP मेयर बोले- ऐसी स्थिति में अमेरिका-रूस भी बह जाते हैं – INA

Prayagraj Flood: प्रयागराज में लगातार बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में पिछले तीन दिनों से जलभराव की स्थिति बनी हुई है. कई सड़कें और गलियां पानी में डूबी हैं. कुछ जगहों पर बारिश का पानी लोगों के घरों में भी घुस गया है. इससे लोगों को आने-जाने के साथ रोजमर्रा के कामों में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. शहर के कई इलाकों में जल निकासी नहीं होने से बारिश का पानी सड़कों पर जमा है. कुछ मोहल्लों में हालात ऐसे हैं कि लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है. घरों में पानी घुसने के बाद कई परिवारों को खुद ही पानी निकालने की कोशिश करनी पड़ रही है.

स्थानीय लोगों का आरोप है कि नालों की पर्याप्त सफाई नहीं होने और जल निकासी की व्यवस्था कमजोर होने के कारण बारिश का पानी जमा हुआ है. लोगों का कहना है कि हर साल बारिश के दौरान जलभराव की समस्या सामने आती है, लेकिन इसके स्थायी समाधान के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए गए.

ये भी पढ़ें- Prayagraj Flood Crisis: पंपसेट फेल, सड़कें जलमग्न और घर तक डूबे प्रयागराज में स्मार्ट सिटी के दावे पानी-पानी!

मेयर बोले- ऐसी स्थिति में अमेरिका-रूस भी बह जाते हैं

जलभराव को लेकर जब टीवी9 डिजिटल ने प्रयागराज के बीजेपी मेयर गणेश केसरवानी से सवाल किया तो उन्होंने इसे सिर्फ नगर निगम की व्यवस्था से जोड़ने के बजाय भारी बारिश और प्राकृतिक परिस्थितियों का नतीजा बताया. मेयर गणेश केसरवानी ने कहा कि जब इस तरह की स्थिति पैदा होती है तो अमेरिका और रूस भी बह जाते हैं. मेयर के इस बयान के बाद जलभराव और नगर निगम की तैयारियों को लेकर चर्चा तेज हो गई है. स्थानीय लोग और विपक्ष जल निकासी व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं.

पंप लगाकर पानी निकालने का काम जारी

प्रशासन का कहना है कि जलभराव वाले इलाकों में पानी निकालने का काम लगातार किया जा रहा है. नगर निगम की टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर पंप की मदद से पानी निकाल रही हैं. प्रभावित इलाकों में जल निकासी के लिए कर्मचारी भी तैनात किए गए हैं. हालांकि, तीन दिनों से बने जलभराव ने शहर की जल निकासी व्यवस्था और बारिश से पहले की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

हाई कोर्ट भी जता चुका है नाराजगी

प्रयागराज में जलभराव की समस्या को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट भी नाराजगी जता चुका है. कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रयागराज के जिलाधिकारी और नगर आयुक्त को तलब किया है. अब प्रशासन को अदालत के सामने जलभराव की समस्या और इससे निपटने की तैयारियों को लेकर जवाब देना होगा. साथ ही यह भी बताना होगा कि शहर में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आगे क्या कदम उठाए जाएंगे? फिलहाल लोगों को बारिश और जलभराव से राहत मिलने का इंतजार है.

3 दिन से पानी में डूबा प्रयागराज, BJP मेयर बोले- ऐसी स्थिति में अमेरिका-रूस भी बह जाते हैं


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button