Crime- Ambala: सिंगापुर में नौकरी दिलाने के नाम पर चार लाख रुपये की ठगी, 15 दिनों तक होटलों में भटका पीड़ित युवक -#INA

सिंगापुर में नौकरी (वर्क वीजा) दिलाने के नाम पर चार लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। थाना कैंट पुलिस ने तोपखाना बाजार निवासी महिला रेशमा की शिकायत पर कृपा वीजा कंसल्टेंसी (अमृतसर) संचालक अभय के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।




पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि आरोपी अभय ने उसके बेटे हर्ष पासी को सिंगापुर भेजने के लिए किस्तों में चार लाख रुपये ऐंठे। आरोपी ने चार-पांच बार फर्जी एयर टिकट बुक करवाकर युवक को एयरपोर्ट पर बुलाया और हर बार टिकट रद्द करवा दी। इतना ही नहीं, आरोपी ने युवक को 15 दिन तक अलग-अलग होटलों में भी भटकने के लिए मजबूर किया। रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने साफ इंकार कर दिया।

Credit By Amar Ujala

Back to top button