Sport : आज से कितने दिन बाद शुरू होगा भारत-श्रीलंका का दूसरा टेस्ट मैच, बगैर देर किए नोट कर लीजिए डेट, टाइम और वेन्यू #INA

IND vs SL 2nd Test : भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों श्रीलंका के दौरे पर हैं. टीम इंडिया इस दौरे के लिए 4 अगस्त को रवाना हो गई थी. तब से अब तक टीम इंडिया श्रीलंका में ही है. सबसे पहले शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 3 दिवसीय वॉर्म-अप मैच खेला और उसे जीता. इसके बाद 15 अगस्त से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 19 अगस्त तक पहला टेस्ट मैच खेला. इस मैच को पांचवें दिन इंडियन क्रिकेट टीम ने कुल 165 रनों से अपने नाम कर लिया. अब इस सीरीज का दूसरा और अंतिम मुकाबला कब कहां और किस जगह पर खेला जाने वाला है. आइए इस मैच से जुड़ी सभी जानकारी आपको हम बताने वाले हैं.
Smiles all around in Galle! 😊
📽️ Reactions after #TeamIndia took a 1-0 lead after a splendid win in the 1st #SLvIND Test 👌👌 pic.twitter.com/zWfX9WKOAm
— BCCI (@BCCI) August 19, 2026
आज से कितने दिन बाद शुरू होगा भारत-श्रीलंका मैच?
आज यानी 20 अगस्त (गुरुवार) से मैच के शुरू होने में सिर्फ 2 दिनों का समय बाकी है. आज से ठीक तीसरे दिन भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले मैच की शुरुआत हो जाएगी. भारत- और श्रीलंका की टीमों के बीच फैंस एक बार फिर से 2 दिनों के बाद एक्शन देख पाएंगे. तीसरे दिन श्रीलंका के स्टेडियम में फ्री एंट्री के साथ फैंस के पास मैच देखने का मौका होगा.
किस दिन और तारीख को खेला जाएगा भारत-श्रीलंका मैच?
भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाने वाला दूसरा टेस्ट मैच रविवार से खेला जाने वाला है. भारत और श्रीलंका के दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत 23 अगस्त से होने वाली है. इस मुकाबले का अंत 27 अगस्त को होगा. ऐसे में ये पांच दिनों का मुकाबला 23-27 अगस्त तक खेला जाने वाला है. इस मैच में फैंस जमकर आने वाले हैं क्योंकि पहले टेस्ट में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया था.
किस स्थान पर खेला जाएगा भारत-श्रीलंका का दूसरा टेस्ट मैच?
भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाला दूसरा टेस्ट मैच श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाएगा. इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज काफी रोमांचक हो चुकी है. भारतीय टीम इस दूसरे टेस्ट मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम 2-0 से करना चाहेगी. वहीं श्रीलंका टीम अंतिम और दूसरे मैच को जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर कर अपनी साख बनाचा चाहेगी.
Galle looked every bit the postcard for India’s historic 600th Test. 🌊
The iconic fortress, the ocean breeze, and the timeless magic of Test cricket – a picture-perfect setting for a historic milestone.
✨ #SLvIND 2nd Test starts 23rd August, 9 AM onwards, LIVE on Sony… pic.twitter.com/2i0vQEGhHk— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) August 19, 2026
कितने बजे से शुरू होगा भारत-श्रीलंका का दूसरा टेस्ट मैच?
भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाने वाला दूसरा टेस्ट मैच भारत में सुबह 10 बजे से शुरू होगा. इस सीरीज का पहला टेस्ट मैच भी 10 बजे से शुरू हुआ था. ऐसे में दूसरा टेस्ट मैच भी सुबह-सुबह फैंस को कोलंबो से लाइव देखने के लिए मिलने वाला है. इस मुकाबले का आनंद लेने के लिए फैंस को सुबह-सुबह ही उठकर फ्री होना होगा, ताकि 10 बजे से वो इस मैच का पूरा मजा उठा पाएं.
The Beautiful Game of Test Cricket, indeed. 💙🏏
A landmark 600th Test for Team India, capped off with a performance . remember. ✨
Watch #SLvIND 2nd Test, starting 23rd August 10 AM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetwork #SonyLIV… pic.twitter.com/mZNQ4F7yy3
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) August 19, 2026
भारतीय क्रिकेट टीम का टेस्ट स्क्वाड
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, औकिब नबी, ध्रुव जुरेल, गुरनूर बराड़, सारांश जैन.
ये भी पढ़ें : 24 वर्षीय मानव सुथार ने जो 2 टेस्ट मैचों में कर दिखाया, वो अश्विन जैसा दिग्गज भी भारत के लिए नहीं कर पाया
आज से कितने दिन बाद शुरू होगा भारत-श्रीलंका का दूसरा टेस्ट मैच, बगैर देर किए नोट कर लीजिए डेट, टाइम और वेन्यू
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,