Sport : 'रवींद्र जडेजा अब अटैकिंग स्पिनर नहीं…, आर अश्विन ने भारतीय स्टार ऑलराउंडर को लेकर कही दी बड़ी #INA

R Ashwin on Ravindra Jadeja: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को लेकर पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एक बड़ा बयान दिया है. अश्विन ने भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच के बाद यह बड़ी बात कही है. गॉल टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 165 रनों से हराया. इस मैच में 24 वर्षीय बाएं हाथ के युवा स्पिनर मानव सुथार ने दोनों पारियों में कुल 10 विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई. जबकि गॉल टेस्ट में जडेजा से टीम और फैंस को एक शानदार गेंदबाजी स्पेल की उम्मीद थी, लेकिन वह काम मानव सुथार ने किया. मानव के इसी प्रदर्शन को देखते हुए अश्विन ने जडेजा के करियर में आए बदलाव को लेकर यह बड़ी बात कही है.
जडेजा अब उतने अटैकिंग स्पिनर नहीं रहे – आर अश्विन
रविचंद्रन अश्विन ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, “रवींद्र जडेजा और मानव सुथार पूरी तरह से अलग गेंदबाज हैं. सुथार की ताकत उनकी गेंदों का रोटेशन है. वहीं जडेजा विकेट पर सीधे गेंदबाजी करते हैं और अपनी स्टॉक गेंदों से आपको कंट्रोल देते हैं. मुझे लगता है कि जडेजा अब उतने अटैकिंग स्पिनर नहीं रहे. वह अब एक ऐसे बल्लेबाज हैं जो गेंद के साथ अनुभव प्रदान करते हैं और मुझे लगता है कि उन्होंने इस भूमिका में खुद को ढाल लिया है, जो कि कोई बुरी बात नहीं है.”
Ravi Ashwin said : “Ravi Jadeja is not that attacking spinner anymore. He is a batter who will give experience with the ball and I feel he has transitioned . that role, which is not such a bad thing,” [Ash Ki Bat] pic.twitter.com/qtSHd7QN7j
— Vipin Tiwari (@Vipintiwari952) August 20, 2026
टीम इंडिया में बदल गई है जडेजा की भूमिका
अश्विन का मानना है कि 37 वर्षीय रवींद्र जडेजा का रोल टीम में बदल गया है. अब वे टीम में मुख्य रूप से विकेट चटकाने वाले अटैकिंग गेंदबाज नहीं रहे, बल्कि जडेजा एक ऐसे ऑलराउंडर बन चुके हैं जो लोवर ऑर्डर में आकर मजबूत बल्लेबाजी करते हैं और जरूरत पड़ने पर अपनी सटीक गेंदबाजी से रन रोककर विरोधी टीम पर दबाव बनाते हैं.
गॉल टेस्ट में मानव सुथार ने की स्पिन अटैक की अगुवाई
गॉल टेस्ट में भारत के पास रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव जैसे बेहद अनुभवी स्टार स्पिनर मौजूद थे, लेकिन इसके बावजूद, 24 वर्षीय युवा मानव सुथार ने दोनों पारियों में श्रीलंका की बैटिंग ऑर्डर को ध्वस्त किया. पहली पारी में सुथार ने 4 विकेट लेकर श्रीलंका की कमर तोड़ी. इसके बाद दूसरी पारी में 6 विकेट लेकर श्रीलंकाई बल्लेबाजी को तहस-नहस किया. इस तरह मानव सुथार ने पूरे मैच में कुल 10 विकेट लेने का कारनामा किया. उन्होंने सीनियर गेंदबाजों से बेहतर प्रदर्शन किया. वहीं रवींद्र जडेजा ने दोनों पारियों को मिलाकर कुल 4 विकेट चटकाए, जबकि कुलदीप यादव दोनों पारियों में सिर्फ 1 विकेट ही हासिल कर सके.
यह भी पढ़ें: IND vs SL: कोलंबो में खेला जाएगा भारत बनाम श्रीलंका का दूसरा टेस्ट, जानें यहां कैसा है दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
'रवींद्र जडेजा अब अटैकिंग स्पिनर नहीं…, आर अश्विन ने भारतीय स्टार ऑलराउंडर को लेकर कही दी बड़ी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,