खबर शहर , Agra: एत्मादपुर के सब रजिस्ट्री ऑफिस में बवाल, जानें क्या हुआ जब आपस में भिड़ गए दो अधिवक्ता; बैनामा लेखक घायल – INA

आगरा के एत्मादपुर में सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर पहले रजिस्ट्री कराने को लेकर दो अधिवक्ता व बैनामा लेखक में विवाद के बाद मारपीट हो गई। जिसमें बैनामा लेखक घायल हो गया । घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भेज दिया। वहीं बार अध्यक्ष के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने रजिस्ट्री कार्यालय में तैनात प्राइवेट कंप्यूटर ऑपरेटर पर रुपये लेकर पहले स्लॉट देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया तथा उसे हटाने को लेकर ज्ञापन देते हुए बृहस्पतिवार से हड़ताल पर जाने का एलान कर दिया।

बुधवार को सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर रजिस्ट्री कराने के लिए एक ही स्लॉट नंबर दोनों को दे दिया, जिस पर पहले रजिस्ट्री कराने को लेकर विवाद के बाद मारपीट हो गई, जिसमें नरेंद्र कुमार घायल हो गए। नगला केहरी के नरेंद्र कुमार बैनामा लेखक ने एक अधिवक्ता व उनके साथी पर मारपीट कर हमला करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।

वहीं बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रघुवीर सिंह एड ने बताया प्राइवेट कंप्यूटर ऑपरेटर की वजह से आए दिन अधिवक्ताओं आपस में झगड़े होते रहते हैं, बृहस्पतिवार से कंप्यूटर ऑपरेटर को हटाने को लेकर हड़ताल रहेगी। एसीपी देवेश कुमार सिंह ने बताया कि उक्त मामले को लेकर दोनों पक्षों में आपस में बातचीत हो रही है। तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button