UP News: 9 साल की शादी, 1 करोड़ की मांग और फिर 3 मौतें… कैसे खूनी हो गया बैंक मैनेजर पति-पत्नी का रिश्ता? – INA

Lucknow Crime News: लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में गुरुवार को दिनदहाड़े हुई तीन मौतों की वारदात ने पूरे शहर को हिला दिया. विवेक खंड में आईसीआईसीआई बैंक के बाहर बैंक अफसर दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. शुरुआती जांच में शक उनके पति मानस वाजपेई पर गया. इसके बाद मानस हुसड़िया चौराहे के पास स्थित अपने घर पहुंचा, जहां उसने अपनी बहन तूलिका को भी गोली मार दी. इसके बाद मानस ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली.

पुलिस अब इस पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है. शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद और तलाक के मुकदमे को वारदात की अहम वजह माना जा रहा है. पुलिस को मौके से तीन पिस्टल भी बरामद हुई हैं. अब यह भी जांच का विषय है कि तीनों हथियारों का इस्तेमाल कैसे किया गया?

ये भी पढें- 3 पिस्टल, 3 मौतें और सिर में लगी गोलियां क्या बैंक अफसर दिव्या मिश्रा के पति ने अलग-अलग असलहे से की फायरिंग?

2017 में हुई थी दिव्या-मानस की शादी

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, मानस और दिव्या की शादी वर्ष 2017 में हुई थी. दोनों के बीच रिश्ते कुछ समय बाद तनावपूर्ण होने लगे. वर्ष 2024 से दोनों अलग-अलग रहने लगे थे. पिछले करीब एक साल से दिव्या ने पति से तलाक के लिए कोर्ट में मामला दाखिल कर रखा था. बताया जा रहा कि तलाक की प्रक्रिया के दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ता चला गया. पुलिस अब कोर्ट में चल रहे मामले से जुड़े दस्तावेजों और दोनों के बीच हुई बातचीत की भी जानकारी जुटा रही है.

एक करोड़ रुपए की मांग का भी आरोप

जांच में यह बात भी सामने आई है कि दिव्या तलाक के बदले पति मानस से करीब एक करोड़ रुपए की मांग कर रही थीं. आरोप है कि इसको लेकर वह मानस पर लगातार दबाव बना रही थीं. हालांकि, पुलिस इस दावे की भी जांच कर रही है. यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वास्तव में दोनों के बीच पैसे को लेकर क्या विवाद था? पुलिस का कहना है कि अभी किसी एक वजह को वारदात का अंतिम कारण नहीं माना जा सकता. जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि तलाक और पैसों से जुड़ा विवाद घटना में किस हद तक जिम्मेदार था.

ये भी पढ़ें- लखनऊ में डबल मर्डर के बाद सुसाइड: बैंक मैनेजर पत्नी की सरेआम हत्या, फिर बहन को भी मारकर सिरफिरे पति ने दे दी जान

ननद से भी संबंध ठीक नहीं होने का दावा

पारिवारिक विवाद का एक दूसरा पहलू मानस की बहन तूलिका से जुड़ा बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, दिव्या और तूलिका के बीच संबंध अच्छे नहीं थे. आरोप है कि दिव्या का तूलिका के साथ व्यवहार ठीक नहीं था और दोनों के बीच विवाद भी होता था. यह भी बताया जा रहा कि तूलिका की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. पुलिस अब इस पहलू की भी जांच कर रही है कि दिव्या और तूलिका के बीच किस तरह का विवाद था और क्या इसका असर मानस और दिव्या के रिश्ते पर पड़ा था.

बैंक के बाहर पत्नी को बुलाया

गुरुवार को मानस ने अपनी पत्नी दिव्या को फोन किया और बैंक के बाहर मिलने के लिए बुलाया. दिव्या आईसीआईसीआई बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत थीं और आलमबाग में रहती थीं. मिठाई वाला चौराहा और मनोज पांडे चौराहे के बीच स्थित बैंक की सर्विस लेन पर दोनों के बीच कुछ देर बातचीत हुई. इसके बाद मानस ने दिव्या के सिर में गोली मार दी. गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं. बैंककर्मियों और आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

करीब एक किलोमीटर दूर घर पहुंचा मानस

पत्नी की हत्या के बाद मानस वहां से निकलकर करीब एक किलोमीटर दूर हुसड़िया चौराहे के पास स्थित अपने घर पहुंचा. पुलिस के मुताबिक, घर पहुंचते ही उसने अपनी बहन तूलिका के सिर में गोली मार दी. इसके बाद मानस ने अपने सिर में भी गोली मार ली. गोली लगने से तूलिका और मानस दोनों की मौत हो गई. इस तरह कुछ ही समय के अंतराल में एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई.

ये भी पढे़ं- उसने मुझे धोखा दिया, लखनऊ में पत्नी-बहन की हत्या के बाद सुसाइड करने वाले मानस का खुला राज, WhatsApp स्टेटस में लिखी थी ये बात

बहन और बहनोई से पूछताछ करेगी पुलिस

पुलिस अब परिवार से जुड़े लोगों से भी पूछताछ कर रही है. मानस की बहन की हत्या होने के कारण उसके परिवार के बारे में जानकारी जुटाना भी जांच का अहम हिस्सा है. पुलिस दिव्या की बहन प्रज्ञा और प्रज्ञा के पति भारत यादव से भी पूछताछ कर सकती है. इसके अलावा पुलिस दोनों परिवारों के रिश्तों, पुराने विवादों और तलाक के मामले से जुड़े लोगों से भी जानकारी जुटा रही है.

माता-पिता की पहले ही हो चुकी थी मौत

जानकारी के मुताबिक, मानस के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी. वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और परिवार में उसकी सिर्फ एक बहन तूलिका थी. मानस SBI मुंशीपुलिया ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत था. अब इस वारदात में मानस और तूलिका दोनों की मौत हो गई.

घटना के बाद मानस के वॉट्सऐप स्टेटस की जानकारी भी सामने आई है. इसमें उसने पत्नी की हत्या का दावा करने के साथ पारिवारिक रिश्तों और धोखे का जिक्र किया था. पुलिस बैंक और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. इससे यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मानस बैंक के बाहर कब पहुंचा, दिव्या से कितनी देर बातचीत हुई और घटना के बाद वह किस रास्ते से घर पहुंचा?

9 साल की शादी, 1 करोड़ की मांग और फिर 3 मौतें… कैसे खूनी हो गया बैंक मैनेजर पति-पत्नी का रिश्ता?


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button