UP News: Bareilly News: मॉडल शॉप में ‘चिकन पकौड़ी’ का वीडियो वायरल, पुलिस और FSDA की टीम ने मारा छापा; हिरासत में संचालक – INA

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में कोतवाली क्षेत्र में जंक्शन रोड स्थित एक मॉडल शॉप की कैंटीन में चिकन बेचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया. वीडियो सामने आते ही पुलिस अलर्ट हुई और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की टीम को साथ लेकर कैंटीन पर पहुंच गई. टीम ने मौके पर पहुंचकर कैंटीन में रखे सामान और वहां चल रही गतिविधियों की जांच की. पुलिस ने कैंटीन संचालक अमन को हिरासत में ले लिया. मामले में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत कार्रवाई की बात कही जा रही है.
जंक्शन रोड पर सरन अस्पताल के सामने अंग्रेजी शराब की दुकान है. इसी परिसर में अमन नाम से कैंटीन संचालित की जा रही है. आरोप है कि बुधवार रात कैंटीन में चिकन की पकौड़ी बेची जा रही थी. इसी दौरान किसी युवक ने कैंटीन में चिकन बिकते हुए वीडियो बना लिया. इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया.
ये भी पढ़ें- दीदी का पति साइको था दिव्या की बहन ने सुनाई बैंक के बाहर हुई हत्या की पूरी कहानी
वीडियो वायरल होने के बाद लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई. मामला पुलिस तक पहुंचा तो जंक्शन चौकी इंचार्ज वैभव गुप्ता ने इसे गंभीरता से लिया. चौकी इंचार्ज वैभव FSDA की टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस और खाद्य विभाग की टीम ने कैंटीन की जांच की. इस दौरान कैंटीन संचालक अमन को हिरासत में ले लिया गया. पुलिस की कार्रवाई के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.
मामले में पुलिस की ओर से फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट, 2006 के तहत कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है. हालांकि, FSDA की टीम ने मौके पर क्या-क्या जांच की, वहां से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए या नहीं और कैंटीन के खिलाफ विभागीय स्तर पर क्या कार्रवाई की गई, इसे लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सकी है.
ये भी पढे़ं- Varanasi Crime News: कॉलेज जाने निकली PG छात्रा, 2 दिन बाद बाथरूम में मिला शव; गला रेतकर की गई थी हत्या
खास बात यह है कि खाद्य विभाग के अधिकारियों के बीच भी मामले की जानकारी को लेकर स्थिति साफ नहीं दिखाई दी. खाद्य सहायक आयुक्त राहुल सिंह से जब मामले के संबंध में जानकारी ली गई तो उनके स्तर से मामले की जानकारी नहीं होने की बात सामने आई. ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है कि पुलिस के साथ FSDA की टीम मौके पर पहुंची, कैंटीन की जांच की और संचालक को हिरासत में लिया, लेकिन विभागीय कार्रवाई को लेकर स्पष्ट जानकारी क्यों सामने नहीं आई?
फिलहाल पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है. वीडियो में दिखाई दे रहे खाद्य पदार्थ, कैंटीन में नॉनवेज की बिक्री और नियमों के उल्लंघन की स्थिति जांच के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी. पुलिस और खाद्य विभाग की कार्रवाई के बाद ही यह साफ होगा कि कैंटीन संचालक के खिलाफ किस धाराओं में कार्रवाई की गई है और खाद्य सुरक्षा नियमों के तहत आगे क्या कदम उठाए जाएंगे?
Bareilly News: मॉडल शॉप में ‘चिकन पकौड़ी’ का वीडियो वायरल, पुलिस और FSDA की टीम ने मारा छापा; हिरासत में संचालक
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,