खबर शहर , Janmashtami 2026: मथुरा-वृंदावन में होटल हुए बुक, बांके बिहारी के ऐसे होंगे दर्शन; मंगला आरती के बदले नियम – INA


मथुरा और वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। जन्माष्टमी पर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन और मंगला आरती में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं ने वृंदावन में ठहरने के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहर के कई होटल, गेस्ट हाउस और आश्रमों में अग्रिम बुकिंग कराई जा रही हैं जबकि कई प्रमुख होटलों में कमरे फुल हो चुके हैं। इधर निर्धारित व्यवस्था के तहत केवल 600 श्रद्धालुओं को ही मंगला आरती में प्रवेश दिया जाएगा।