Sport : जो रूट ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ इस मामले में बने नंबर-1 खिलाड़ी #INA

Joe Root: इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट जब भी मैदान पर उतरते हैं, तो इतिहास रच देते हैं. जो रूट ने अब पाकिस्तान के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट में एक और बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच की पहली पारी में रूट ने 66 रनों की पारी खेलकर सचिन तेंदुलकर के टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी की थी. अब जो रूट ने फील्डिंग में बड़ा कीर्तिमान बनाया है।.पाकिस्तान की दूसरी पारी में अजान अवैस का कैच पकड़ते ही जो रूट अब टेस्ट क्रिकेट में बतौर फील्डर सबसे ज्यादा कैच पकड़ने के मामले में स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ नंबर-1 खिलाड़ी बन गए हैं.

जो रूट ने सबसे ज्यादा कैच पकड़ने में स्टीव स्मिथ को छोड़ा पीछे

जो रूट ने हेडिंग्ले में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान के दूसरी पारी में अजान ओवैस का एक शानदार कैच पकड़ा. इसी के साथ उन्होंने स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ टेस्ट क्रिकेट में बतौर फील्डर सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी बन गए. यह टेस्ट क्रिकेट में जो रूट का 219वां कैच था. वहीं इस लिस्ट में अब दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ हैं, जिन्होंने कुल 218 कैच पकड़े हैं.

टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले फील्डर

जो रूट (इंग्लैंड) – 219* कैच
स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) – 218 कैच
राहुल द्रविड़ (भारत) – 210 कैच
महेला जयवर्धने (श्रीलंका) – 205 कैच
जैक कैलिस (साउथ अफ्रीका) – 200 कैच

रूट को अब पीछे छोड़ने का अब स्मिथ के पास मौका

जो रूट का यह रिकॉर्ड हो सकता है कि जल्द ही स्टीव स्मिथ फिर से अपने नाम कर लें, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया की टीम भी 22 अगस्त से अपने घर पर बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खेलने उतरेगी. यह मुकाबला मैकॉय के स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में स्टीव स्मिथ 1 कैच पकड़ने में कामयाब होते हैं, तो वह जो रूट से फिर आगे निकल जाएंगे. हालांकि, अगर रूट पाकिस्तान की इस पारी में 1 या 2 और कैच पकड़ते हैं, तो फिर स्मिथ को और ज्यादा कैच लपकने पड़ेंगे.

यह भी पढ़ें:  IND vs SL: इंजरी से परेशान श्रीलंका का नया दांव, कोलंबो टेस्ट में ये ‘सरप्राइज पैकेज’ बढ़ाएंगे टीम इंडिया की टेंशन!

जो रूट ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ इस मामले में बने नंबर-1 खिलाड़ी





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button