Sport : 'ऋषभ पंत धोनी से आगे हैं…' पूर्व भारतीय क्रिकेटर के बयान में मचाया बवाल, चंद ही मिनटों में हो गया वायरल #INA

Rishabh Pant : भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का पहला मैच भारत ने 165 रनों से जीता था और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी. अब इस भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच 23-27 अगस्त तक कोलंबो में खेला जाने वाला है. भारत की ओर से पहले मैच में इंडियन क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शानदार खेल दिखाया था. ऋषभ पंत ने पहले मैच की पहली पारी में 36 बॉल में 4 चौके और 1 छक्के के साथ 39 रनों की पारी खेली थी.
इसके बाद पंत ने दूसरी पारी में भी गाले में धमाल मचाया. उन्होंने दूसरी पारी में 69 बॉल में 8 चौके और 2 छक्कों के साथ कुल 66 रनों की पारी खेली. ऋषभ पंत के पास अब दूसरे टेस्ट मैच में भी कोलंबो में धमाल मचाने का मौका होगा. उससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व टेस्ट सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने पंत को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने पंत को धोनी से बेहतर बताया है. उन्होंने क्या कहा है, आइए जानते हैं.
FIFTY for Rishabh Pant! ✅
He brings up his 20th Test half-century as #TeamIndia move closer . 160. 👍
Updates ▶️ https://t.co/WHXkfnivbw#SLvIND pic.twitter.com/qq6IlmSHbL
— BCCI (@BCCI) August 18, 2026
वसीम जाफर ने ऋषभ पंत को धोनी से बताया आगे
वसीम जाफर ने कहा कि, ‘अगर मुझे इंडिया की अब तक की सबसे अच्छी टीम चुननी हो, तो ऋषभ पंत को उसमें होना चाहिए क्योंकि उन्होंने जिस तरह की बैटिंग की है और जो इनिंग्स खेली हैं. मुझे लगता है कि वह सबसे अच्छे खिलाड़ियों में से एक हैं. मुझे लगता है कि टेस्ट टीम में उनका ऑटोमैटिक सिलेक्शन है. बिल्कुल, मैं ऋषभ पंत को उनकी बैटिंग एबिलिटी की वजह से चुनूंगा. उनकी कीपिंग भी बेहतर हो रही है, लेकिन उनकी बैटिंग एबिलिटी और मैच जिताने की एबिलिटी, और इतने छोटे करियर में उन्होंने जिस तरह की इनिंग्स खेली हैं, मुझे लगता है कि ऋषभ पंत एमएस धोनी से आगे हैं’.
जाफर ने आगे कहा कि, ‘एक बात यह है कि वो इस तरह से खेलता है, उसे टेस्ट क्रिकेट की लय और उसे कैसे खेलना है, यह समझ में आ गया है. आम तौर पर जब कोई भी बैटर टेस्ट मैच के दौरान आता है, तो आप शुरू में फील्ड को ऊपर रखते हैं और मुझे लगता है कि यह कुछ ऐसा है जो ऋषभ पंत की मदद करता है क्योंकि टेस्ट क्रिकेट में आप किसी भी बैटर के लिए सीधे फील्ड को पीछे नहीं करते हैं. आखिर में आप कुछ फील्डर्स को ऊपर रखने की कोशिश करते हैं ताकि बैटर ऊपर से हिट करने की कोशिश करे और आउट हो जाए’.
जाफर ने पंत को बताया भारत का सबसे अच्छा खिलाड़ी
वसीम जाफर ने अंत में कहा कि, ‘ऋषभ पंत को ऐसी फील्डिंग करने में मदद मिलती है. एक या दो शॉट खेलने के बाद वह लय में आ जाता है. इसलिए, मुझे लगता है कि इससे उसे टेस्ट क्रिकेट में मदद मिलती है. उसके पास टेक्निक है, ऐसा नहीं है कि उसकी टेक्निक में कोई बड़ी कमी है क्योंकि उसने हर जगह रन बनाए हैं. यह हैरानी की बात है कि वो दूसरे फॉर्मेट में थोड़ा संघर्ष करता है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में, वो शायद भारत के सबसे अच्छे खिलाड़ियों में से एक है, खासकर विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर’.
Maximum number 1⃣0⃣0⃣ in Test Cricket for Rishabh Pant! 💥
He becomes the first #TeamIndia batter . reach that special milestone in men’s cricket 🫡🫡
Updates ▶️ https://t.co/M9LVyCAp8y#SLvIND pic.twitter.com/24yVuJ7FzX
— BCCI (@BCCI) August 18, 2026
ऋषभ पंत का टेस्ट करियर
ऋषभ पंत ने भारत के लिए अब तक कुल 51 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 89 पारियों में 8 शतक और 20 अर्धशतकों के साथ 3662 रन बनाए हैं. उनके नाम 390 चौके और 100 छक्के भी दर्ज हैं. पंत का टेस्ट क्रिकेट में औसत 43.6 का रहा है, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 74.2 का है. उनका उच्चतम स्कोर टेस्ट क्रिकेट में 159* रहा है.
ये भी पढ़ें : टेस्ट क्रिकेट में किस बल्लेबाज ने लगाए हैं सबसे ज्यादा अर्धशतक, सचिन और द्रविड़ समेत ये 10 बल्लेबाज लिस्ट में मौजूद
'ऋषभ पंत धोनी से आगे हैं…' पूर्व भारतीय क्रिकेटर के बयान में मचाया बवाल, चंद ही मिनटों में हो गया वायरल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,