Sport : पाकिस्तान की शर्मनाक हार, लीड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने एक पारी और 103 रनों से रौंदा, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त #INA

PAK vs ENG: जो रूट की कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स के हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. इस पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को एक पारी और 103 रनों से धूल चटा दी है. इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम सिर्फ 171 रनों पर सिमट गई थी. इसके जवाब में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 409 रन बनाकर 238 रनों की बड़ी बढ़त हासिल कर ली थी. इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम अपनी दूसरी पारी में भी सिर्फ 135 रनों पर सिमट गई है. इस तरह पाकिस्तान को एक पारी और 103 रनों से करारी हार मिली है.
पाकिस्तानी बल्लेबाजों का शर्मनाक प्रदर्शन
लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. पहली पारी में पाकिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई. पाकिस्तान के लिए पहली पारी में अब्दुल्लाह शफीक ने सबसे ज्यादा 61 रनों की पारी खेली और इमाम-उल-हक ने 42 रन बनाए. वहीं मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए सलमान अली आगा ने सिर्फ 21 रन बनाए, जबकि तेज गेंदबाज खुर्रम शहजाद ने 14 रन और विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने 12 रनों का योगदान दिया. इसके अलावा पाकिस्तान का कोई भी बल्लेबाज डबल डिजिट छू नहीं सका. पाकिस्तान के लिए सबसे निराशाजनक बात यह रही कि टीम के कप्तान शान मसूद और इन-फॉर्म बल्लेबाज सऊद शकील जल्दी पवेलियन लौट गए. दोनों ही बल्लेबाज सिर्फ 5-5 रन बनाए.
जोश टंग-ओली रॉबिन्सन ने 5-5 विकेट लेकर पाकिस्तान की पहली पारी को किया ध्वस्त
लीड्स टेस्ट में इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने पाकिस्तानी बल्लेबाज ने पूरी तरह से सरेंडर कर कर दिया. पहली पारी में इंग्लैंड के दोनों तेज गेंदबाज टंग और रॉबिन्सन ने मिलकर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी और सभी 10 विकेट हासिल किए. जोश टंग घातक गेंदबाजी करते हुए 46 रन देकर 5 विकेट चटकाए. जबकि ओली रॉबिन्सन ने सिर्फ 51 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए.
हैरी ब्रूक ने बनाए 91 रन, जॉर्डन, जो रूट और लॉरेंस ने लगाई फिफ्टी
पाकिस्तान के 171 रनों के जवाब में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 409 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया और 238 रनों की मजबूत बढ़त हासिल कर ली. इंग्लैंड की तरफ से हैरी ब्रूक ने सबसे ज्यादा 91 रनों की पारी खेली. उनके अलावा युवा बल्लेबाज जॉर्डन कॉक्स ने 73 रनों की पारी खेली. जबकि कप्तान जो रूट ने 66 रन बनाए. वहीं डैन लॉरेंस 51 रनों की तेज पारी खेली.
वहीं पाकिस्तान की ओर से स्पिनर अली उस्मान ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए. खुर्रम शहजाद ने 3 विकेट लिए. जबकि मोहम्मद अब्बास और मोहम्मद अली को 1-1 सफलता मिली.
WHAT A PERFORMANCE 🦁
Dominant with bat and ball 🏏
Victory by an innings and 103 runs in Leeds! 👏 pic.twitter.com/yLIPgBu2Ke
— England Cricket (@englandcricket) August 21, 2026
दूसरी पारी में भी पाकिस्तान की बल्लेबाजी रही फ्लॉप
इंग्लैंड की पहली पारी के बढ़त 238 रनों के जवाब में पाकिस्तान की दूसरी पारी की शुरुआत बेहद ही खराब रही. 73 रन के स्कोर पर पाकिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौट गई थी. पाकिस्तान के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने सबसे ज्यादा 41 रनों की पारी खेली, जबकि कप्तान शान मसूद ने 29 रन और अब्दुल्लाह शफीक ने 15 रन बनाए. पाकिस्तान की दूसरी पारी में के तीनों तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन, जोश टंग और जोफ्रा ऑर्चर ने 3-3 विकेट लेकर तहलका मचाया.
Fast and furious 🔥
Jofra gets us up and running 💪
Scorecard/clips: https://t.co/2TQ7DhFIWC pic.twitter.com/VJcgUN8tjZ
— England Cricket (@englandcricket) August 21, 2026
यह भी पढ़ें: जो रूट ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ इस मामले में बने नंबर-1 खिलाड़ी
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, लीड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने एक पारी और 103 रनों से रौंदा, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,