खबर शहर , Agra News: पुल के स्टॉपर लगाने के लिए अस्थायी सीढ़ी बनाने का काम शुरू – INA

पिनाहट। कस्बा के चंबल घाट पर पक्के पुल की एप्रोच रोड का निर्माण पूरा होने तक आवागमन सुचारू रखने के लिए अस्थायी सीढ़ी बनाने का काम शुरू हो गया है। जिला अधिकारी मुरैना ने सेतु निगम विभाग को वैकल्पिक अस्थायी सीढ़ी लगाने के निर्देश दिए थे।
निर्देश के बाद बृहस्पतिवार से पुल के स्टॉपर तक मिट्टी डालने का काम शुरू किया गया। वहीं शुक्रवार को कर्मचारियों ने लोहे की सीढ़ी का फ्रेम तैयार करने का कार्य किया। सीढ़ी तैयार होने के बाद इसे पक्के पुल के स्टॉपर पर लगाया जाएगा। अस्थायी सीढ़ी लगने से उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के लोगों को एप्रोच रोड तैयार होने तक पक्के पुल से एक सीमा से दूसरी सीमा में आवागमन करने में सहूलियत मिलेगी। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि सीढ़ी का काम जल्द पूरा होने से चंबल घाट पर आवागमन की परेशानी कम होगी।